Video: दुल्हन के Kiss करते ही दूल्हे के मुंह से निकलने लगा धुंआ! देखकर चौंक गए शादी में आए मेहमान

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Dec 3, 2022, 04:32 PM IST

Dulha Dulhan Kiss Video: जयमाला होने से पहले दूल्हा-दुल्हन सबके सामने एक-दूसरे को kiss करने लगते हैं। जैसे ही दुल्हन अपने दूल्हे को kiss करके हटती है, वैसे ही दूल्हे के मुंह से धुआं निकलने लगता है। यह देखकर एक बार के लिए शादी में आए मेहमान और रिश्तेदार हैरान रह जाते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • नहीं देखा होगा ऐसा वीडियो
  • दूल्हे को Kiss करती है दुल्हन
  • दूल्हे के मुंह से निकलता है धुआं

Dulha Dulhan Kiss Video: सोशल मीडिया पर भारतीय शादियों के कई मजेदार वीडियो देखने को मिल जाते हैं। इसमें से कई वीडियो इतने जबरदस्त होते हैं कि उन्हें लोग बार-बार देखना पसंद करते हैं। अगर वीडियो दूल्हा-दुल्हन से जुड़ा है, तो उसकी बात ही अलग है। उसे देखने की होड़ मच जाती है। दूल्हा-दुल्हन के डांस, उनके शादी के ड्रेस, दुल्हन की एंट्री और दूल्हा-दुल्हन के रोमांटिक पल देखने में लोगों को खूब मजा आता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है। यह वीडियो इतना जबरदस्त है, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स अपना दिल हार बैठे हैं।

dulha

दूल्हा-दुल्हन kiss (इंंस्टाग्राम)

सरेआम दूल्हे को Kiss करती है दुल्हन

वीडियो शादी के स्टेज का है। जहां दूल्हा-दुल्हन जयमाला से पहले एक-दूसरे के साथ रोमांटिक होते नजर आ रहे हैं। आप देख सकते हैं कि जयमाला होने से पहले दूल्हा-दुल्हन सबके सामने एक-दूसरे को kiss करने लगते हैं। जैसे ही दुल्हन अपने दूल्हे को kiss करके हटती है, वैसे ही दूल्हे के मुंह से धुआं निकलने लगता है। यह देखकर एक बार के लिए शादी में आए मेहमान और रिश्तेदार हैरान रह जाते हैं। हालांकि, उन्हें बाद में सच्चाई का पता चलता है। देखें वीडियो-

End of Feed