सोशल माडिया पर बच्चों से संबंधित हर दिन हर तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। उसमें कुछ वीडियो ऐसे होते हैं। जो इंटरनेट पर लोगों की पसंद भी बन जाते हैं और सोशल मीडिया यूजर्स उस वीडियो को देखकर तरह-तरह के अपने विचार रखते हैं। ऐसे ही एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे लोग जमकर शेयर कर रहे हैं।
नल से पानी भरने के लिए बच्चे ने लगाया देशी जुगाड़ (@jolil7565)
गिलास में पानी भरने के लिए लगाया ये जुगाड़
वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि जब एक बच्चे को प्यास लगती है तो वह अपनी प्यास बुझाने के लिए नल से कैसे गिलास में पानी भरता है। जब वह नल के पास पानी भरने आता है तो नल की ऊंचाई बच्चे की हाइट से ज्यादा होती है। जिसके बाद वह अपना दिमाग लगाता है। वह सबसे पहले गिलास को वहां रख देता है। जहां से नल का पानी गिरता है। फिर वह टिन और लकड़ी से बनी दीवार पर चढ़कर उल्टा हो जाता है और फिर नल पर बैठकर पानी चलाता है।
इंटरनेट यूजर्स ने किए फनी कमेंट
बच्चे के इस कोशिश से गिलास में पानी भर जाता है। वह पानी पीता है फिर बचा हुआ पानी लेकर चला जाता है। अब बच्चे की इस बुद्धि पर लोग जमकर उसकी तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो को @jolil7565 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स ने तरह-तरह के कमेंट किए हैं। एक सोशल मीडिया यूजर लिखता है कि "एक चीज देखो आप लोग बच्चे ने ग्लास बिल्कुल परफेक्ट रखा है जहां पानी गिरता है।" वहीं पर दूसरे ने लिखा कि "ये बच्चा भविष्य में जरूर NASA में जायेगा"। वहीं पर एक तीसरे यूजर ने लिखा : दुनिया का 8 वां अजूबा"।
