Viral Video: हद से ज्यादा खूबसूरत दुल्हन पाकर होश खो बैठा दूल्हा, गश खाकर स्टेज पर ही गिर पड़ा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 8, 2022, 12:31 PM IST

Dulha Dulhan Video: बहुत ही ज्यादा सुंदर दुल्हन को अपने सामने देखकर दूल्हे से कंट्रोल नहीं होता है और वह अपने होश खो बैठता है। आप देख सकते हैं कि वह गश खाकर स्टेज पर ही अपने दोस्तों के ऊपर गिर पड़ता है। शादी के जोड़े में सजी दुल्हनिया को देखकर दूल्हे को भरोसा ही नहीं होता कि उसकी दुल्हन इतनी सुंदर होगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • दूल्हे को मिली हद से ज्यादा सुंदर दुल्हन
  • दुल्हन को देखकर होश खो बैठा दूल्हा
  • वीडियो देखकर खुश हो जाएगा आपका दिल

Dulha Dulhan Video: कुछ लोग किस्मत के इतनी धनी होते हैं कि उन्हें अपने से कई गुना सुंदर लड़की शादी के लिए मिल जाती है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भी ऐसा ही है। वीडियो में दिखाई दे रहे दूल्हे को तो यकीन ही नहीं होता है कि उसकी दुल्हन इतनी सुंदर है। अपनी बहुत ही ज्यादा सुंदर दुल्हन को अपने सामने देखकर दूल्हे से कंट्रोल नहीं होता है और वह अपने होश खो बैठता है। आप देख सकते हैं कि वह गश खाकर स्टेज पर ही अपने दोस्तों के ऊपर गिर पड़ता है।

dulhan

खूबसूरत दुल्हन (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है। यह वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बैंक्वेट हॉल में बारात आ गई है। इस बीच दूल्हा भी अपने दोस्तों के साथ जयमाला की स्टेज पर पहुंच गया है। दूल्हा अपने दोस्तों के साथ दुल्हन का इंतजार कर रहा होता है। तभी दुल्हन अपनी सहेलियों के साथ स्टेज की तरफ आती दिखाई देती है। यहां तक तो सब ठीक था, लेकिन जैसे ही दूल्हे की नजर अपनी दुल्हनिया पर पड़ती है। वह अपने होश खो बैठता है। देखें वीडियो-

End of Feed