Viral Video: भारत में शादियां बड़े धूमधाम से होती हैं। शादियों के मौके पर दूल्हा और दुल्हन कुछ ऐसा करते हैं, जिन्हें वह जिंदगीभर याद रखना चाहते हैं। वैसे भी ज्यादातर लोगों की शादी एक बार ही होती है। इसलिए कोई भी अपनी शादी में कोर कसर नहीं छोड़ना चाहता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दूल्हा अपनी दुल्हन को देखकर रोमांटिक हो जाता है। इसके बाद वह सबके सामने कुछ ऐसा कर जाता है, जिसे मेहमान भी देखते रह जाते हैं। वीडियो जमकर देखा और शेयर किया जा रहा है।
दूल्हा दुल्हन का वीडियो
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा बारात लेकर बैंक्वेट हॉल में पहुंच चुका है। इसके बाद वह अपनी दुल्हनिया का इंतजार कर रहा होता है। फिर दूल्हे को उसकी दुल्हनिया सामने से चलकर आती दिखाई देती है। दुल्हन शादी के जोड़े में काफी ज्यादा सुंदर लग रही होती है। अपनी दुल्हनिया को देखकर दूल्हा काफी खुश हो जाता है। दुल्हन की भी खुशी उसके चेहरे पर देखी जा सकती है। आप देख सकते हैं दुल्हन ने घूंघट किया हुआ है। इसके बाद वह अपने दूल्हे के पास आती है। देखें वीडियो-
दुल्हन के साथ रोमांटिक हो गया दूल्हा
जैसे ही दुल्हन अपने दूल्हे के पास आती है, सबसे पहले दूल्हा उसका घूंघट उठाता है। इसके बाद सबके सामने ही अपनी दुल्हन को उठा लेता है और प्यार-दुलार करने लगता है। यह नजारा देखने में बहुत खूबसूरत लगता है। दुल्हन भी अपने दूल्हे के इस प्यार पर कुर्बान हो जाती है। दोनों के चेहरे पर एक-दूसरे पर प्रति प्यार साफ नजर आ रहा है। हालांकि, दुल्हन के चेहरे पर थोड़ी लज्जा भी नजर आ रही है। वहीं दूल्हा फुल रोमांटिक मूड में दिखाई दे रहा है।
वीडियो जरा लीग से हटकर है। आप देख सकते हैं कि मिलने से पहले दूल्हा और दुल्हन डांस भी करते हैं। वहीं जब दूल्हा अपनी दुल्हन का घूंघट हटाकर उसे उठाता है तो सभी मेहमान जश्न मनाने लगते हैं। इस वीडियो को देखकर बहुत से लोग दूल्हे को छेड़ते नजर आए। वीडियो को the.bride.magazine नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में दूल्हा-दुल्हन की बॉन्डिंग लोगों का दिल जीत रही है।
