Viral Video: दादी ने खेतों में दौड़ाई स्कूटी, लोग बोले-पापा की परी ना समझें

सोशल मीडिया पर उम्र की कोई सीमा नहीं होती बच्चे, जवान और बुजुर्ग सभी रील्स और वीडियो बनाने में अपना क्रेज दिखाते हैं। इसी कड़ी में एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें खेतों के बीचोंबीच एक दादी स्कूटी चलाती नजर आ रही हैं।

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेफॉर्म है जहां पर क्या बच्चे क्या बूढ़े। हर कोई तरह-तरह के रील्स बनाकर डालता रहता है। इस रील्स बनाने के क्रेज में उम्र काफी पीछे छूट जाती है। यही कारण है कि बच्चे और जवान लोग ही नहीं बल्कि बुजुर्ग भी सोशल मीडिया पर रील्स बनाने से पीछ नहीं हटते। इस समय ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें खेतों के बीचोंबीच एक दादी स्कूटी चलाते हुए दिखाई दे रही है। दादी के स्कूटी चलाने को लेकर यूजर्स भी कई तरह के फनी कमेंट्स कर रहे हैं।

grandma riding scooter viral video

दादी ने खेतों में दौड़ाई स्कूटी(Instagram)

कुछ यूजर्स इस वीडियो को बता रहे एडिट

इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि दादी किस तरह से बिना डरे हुए स्कूटी चला रही है। दादी के चेहरे पर हल्की सी मुस्कान देख सकते हैं। हालांकि कुछ यूजर्स इस वीडियो को एडिटिड बता रहे हैं। उनका मानना है कि दादी हकीकत में स्कूटी नहीं चला रही है। इस वीडियो को एडिट किया गया है। इस वीडियो इंस्टाग्राम पर mahimaraghuwanshi619 नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है: 'खेत में मेम चले'। इस वीडियो को अब तक 17 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

End of Feed