Viral Video: हाईवे पर दीदी सुपर स्टंट वुमन बन रही थीं, तभी हुआ कुछ ऐसा कि वीडियो हो गया वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया पर रात के हाईवे पर लड़कियों के खतरनाक बाइक स्टंट का वीडियो वायरल हो रहा है। चलती बाइक पर खड़े होकर पोज देने और जगह बदलने की कोशिश देख लोग हैरान हैं।

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो हंसी के साथ-साथ बहस का कारण भी बन गया है। इस वीडियो में रात के समय एक हाईवे पर कई मोटरसाइकिलें तेज रफ्तार से चलती नजर आ रही हैं। सभी बाइक एक ग्रुप में दौड़ रही होती हैं और माहौल किसी एडवेंचर राइड जैसा लगता है। वीडियो में सबसे ज्यादा ध्यान उस बाइक पर जाता है, जिसे लाल सूट और काली जैकेट पहनी एक लड़की चला रही होती है। उसके पीछे बैठी दूसरी लड़की नीली जींस और काले फ्रॉक में नजर आती है। शुरुआत में सब कुछ सामान्य लगता है, लेकिन कुछ ही सेकंड बाद दोनों स्टंट करना शुरू कर देती हैं।

girls bike stunt viral video

viral video: हाईवे पर दीदी ने किया सुपर स्टंट वुमन, देखें वीडियो (X/@Mrtiwari)

स्टंट काफी खतरनाक

चलती बाइक पर आगे बैठी लड़की पहले खड़ी होकर पोज देती है और फिर अपनी जगह बदलने की कोशिश करती है। पीछे बैठी लड़की भी बैलेंस बनाने की कोशिश करती दिखती है। आसपास चल रही दूसरी बाइकों से लोग उन्हें चीयर करते हैं और वीडियो में म्यूजिक भी बज रहा होता है, जिससे माहौल और रोमांचक लगता है, लेकिन असल में यह स्टंट काफी खतरनाक है। तेज रफ्तार बाइक पर संतुलन बिगड़ने का खतरा साफ नजर आता है। जरा सी गलती किसी बड़े हादसे में बदल सकती है। यही वजह है कि वीडियो देखने के बाद कई लोग चिंता भी जता रहे हैं।

End of Feed