Viral Video: घुटनों पर बैठकर किया प्रपोज तो खुश हो गई गर्लफ्रेंड, फिर कर दिया ऐसा काम लड़की ने सरेआम जड़ दिया तमाचा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 7, 2022, 09:51 PM IST

Girlfriend Boyfriend Video: प्रपोजल से लड़की भी बहुत खुश होती है, लेकिन इसके बाद कुछ ऐसा होता है कि उसने सबके सामने अपने बॉयफ्रेंंड को तमाचा जड़ दिया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर लोगों की हैरानी का ठिकाना नहीं रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • स्टेडियम में लड़के ने किया प्रपोज
  • पहले गर्लफ्रेंड हो जाती है खुश
  • फिर सबके सामने जड़ देती है थप्पड़

Girlfriend Boyfriend Video: हर लड़की चाहती है कि उसका बॉयफ्रेंंड ऐसा हो, जो दुनिया के सामने उसे प्रपोज करने की हिम्मत रखता है।हालांकि कनाडा में एक लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड को दुनिया के सामने प्रपोज कर दिया, जो उसे महंगा पड़ गया। यहां तक कि प्रपोजल से लड़की भी बहुत खुश थी, लेकिन इसके बाद भी कुछ ऐसा हुआ कि प्रेमिका ने सबके सामने अपने बॉयफ्रेंंड को तमाचा जड़ दिया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़का पूरी तैयारी के साथ अपनी प्रेमिका को प्रपोज कर रहा था।

gf1

गर्लफ्रेंड ने जड़ा तमाचा

वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़का सबसे पहले अपने घुटनों पर बैठता है और प्रेमिका को प्रपोज करता है। इस दौरान टोरंटो ब्लू जेज और बोस्टन रेड सोक्स मेजर लीग बेसबॉल गेम चल रहा था। दोनों गर्लफ्रेंड और ब्वॉयफ्रेंड यह मैच देखने पहुंचे थे। तभी अचानक लड़का खड़ा होता है और अपनी गर्लफ्रेंड के सामने घुटनों पर बैठ जाता है। यह देखकर लड़की काफी खुश हो जाती है। लड़का सबसे पहले अपनी प्रेमिका को Kiss करता है इसके बाद उसे 'आई लव यू' बोलता है। देखें वीडियो-

End of Feed