Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो देखने को मिल जाता है, जो लोगों के होश उड़ा देता है। वैसे तो भारत के लोगों को जुगाड़ का महारथी माना जाता है, लेकिन कई बार यहां के लोग बहुत ही अजीबोगरीब जुगाड़ लगाते नजर आते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो ने लोगों का ध्यान तेजी से अपनी तरफ खींचा है। इस वीडियो में एक लड़की अपने बालों को सीधा करने के लिए बहुत ही धांसू देसी जुगाड़ लगाती नजर आ रही है।
गजब देसी जुगाड़ (इंस्टाग्राम)
लड़की ने लगाया गजब देसी जुगाड़
आपने अक्सर देखा होगा कि जब कोई लड़की कहीं घूमने जा रही होती है तो वह अपने बालों को स्ट्रेटनर से स्ट्रेट करती है। इससे बाल काफी सिल्की और सीधे हो जाते हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की के पास स्ट्रेटनर नहीं होता तो वह कपड़ा प्रेस करने वाले आयरन से ही अपने बालों को स्ट्रेट करने लगती है। लड़की जिस तरह अपने बालों को स्ट्रेट करने के लिए बेहद अनोखा तरीका अपनाती नजर आ रही है, उसे देखकर लोगों को हंसी आ गई है। देखें वीडियो-
इस अनोखे वीडियो को खुद लड़की ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि ईशा यादव नाम की लड़की ने गोल्डन कलर का अनारकली सूट पहना हुआ है। वह किसी पार्टी में जाने के लिए तैयार हो रही है। इसलिए वह अपने बालों को परफेक्ट लुक के लिए आयरन से स्ट्रेट कर रही है। आप देख सकते हैं कि बालों को स्ट्रेट करने के लिए उसने नीले रंग के कपड़े का भी सहारा लिया है। इस वीडियो को इंटरनेट पर अब तक 93 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
