Viral Video: वैसे तो बारिश का सीजन खत्म हो चुका है, बावजूद इसके देश के कई इलाकों में इन दिनों बिन मौसम बरसात होने लगती है। कई इलाकों में तो इतना पानी बरस रहा है, जितना बारिश के दिनों में भी नहीं होता। इस कारण सड़कों और गलियों में जलजमाव हो जा रहा है। जलजमाव की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप सोच में पड़ जाएंगे।
लड़की के साथ हो गया खेला (इंस्टाग्राम)
वीडियो देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे
वीडियो में आप देख पाएंगे कि एक लड़की अपने घर जा रही होती है। इस बीच उसे नजर आता है कि उसके दरवाजे पर पानी भरा हुआ है। आप देख पाएंगे कि इसके बाद लड़की पूरी चालाकी दिखाती है और अपने जूतों को भीगने से बचाने की कोशिश करती है। हालांकि, इसके बाद लड़की के साथ जो होता है, उसने लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया है। आप देख पाएंगे कि लड़की जैसे ही अपने घर के अंदर दाखिल होने के लिए भरे हुए पानी में ईंट रखती है। इसके बाद इन ईंटों पर चलकर वह अपने घर में दाखिल ही होने जा रही होती है, तभी उसका पैर लड़खड़ा जाता है। देखें वीडियो-
वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की के पैर जैसे ही लड़खड़ाते हैं, वैसे ही वह पानी में गिर जाती है। लड़की की किस्मत इतनी खराब थी कि पत्थर से बैलेंस बिगड़ते ही उसका दोनों जूता पानी में भीग जाता है। इसके बाद लड़की को जोर का गुस्सा आता है। आप देख पाएंगे कि लड़की अपने घर में गुस्से से दाखिल होती है और दरवाजे को लड़ाती हुई अंदर चली जाती है। इस मजेदार नजारे को देखकर यकीनन आपकी हंसी छूट जाएगी। इस फनी वीडियो को ghantaa नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
