वायरल न्यूज़

VIDEO : भारत की दीवानी है ये कोरियन महिला, खुद को बताती है 'मेड इन इंडिया', अदाओं ने जीता लोगों का दिल

Korean Woman Fan of India : इस कोरियन लड़की नाम दासोम हर (Dasom Her) है। इंस्‍टाग्राम अकाउंट luna_yogini_official पर इनके 65 हजार से ज्‍यादा फॉलोअर्स हैं। इन्‍हें बॉलीवुड और भारतीय म्‍यूजिक से भी बेहद प्‍यार है।

Image

दासोम हर। (फोटो क्रेडिट : luna_yogini_official/Instagram)

Korean Woman Fan of India : भारतीय संस्‍कृति और कला का परचम सिर्फ भारत तक ही नहीं बल्कि सात समंदर पार सुदूर देशों तक लहरा रहा है। ये बात एक बार फिर उस समय साबित हुई जब एक कोरियन लड़की और उसकी मां के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस कोरियन लड़की को भारतीय संस्‍कृति से इतना ज्‍यादा प्‍यार हो चुका है कि अब अपने इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट में वो अधिकतर भारत के ही प्रांतों की पोशाक में नजर आती हैं। इस लड़की ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट से कई रील शेयर की हैं जिसमें वो भारतीय गानों की धुन पर अपनी मां के साथ थिरकते हुए दिखाई दे रही हैं। इस कोरिन लड़की का भारतीय संस्‍कृति के प्रति प्‍यार देखकर उसकी रील्‍स और कम्‍युनिकेशन के तरीके से हिन्‍दुतानी लोग भी उसके जबरा फैन हो गए हैं। हालांकि इस लड़की के भारत प्रेम कहानी भी बड़ी दिलचस्‍प है।

कोरियन लड़की का भारत प्रेम

इस कोरियन लड़की नाम दासोम हर (Dasom Her) है। इंस्‍टाग्राम अकाउंट luna_yogini_official पर इनके 65 हजार से ज्‍यादा फॉलोअर्स हैं। इन्‍हें बॉलीवुड और भारतीय म्‍यूजिक से भी बेहद प्‍यार है। इसलिए ये इंस्‍टाग्राम पर सिंगर श्रेया घोषाल, रैपर बादशाह, एक्‍ट्रेस माधुरी दीक्षित नेने, आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा आदि को भी फॉलो करती हैं। दासोम अपने वीडियो में भारतीय पहनावे में नजर आती हैं। एक वीडियो में अपने कथित भाई का बंगाली भाषा में लोगों को परिचय कराती दिख रही हैं तो वहीं, दूसरे में सलवार-सूट में डांस करते दिख रही हैं।

हाल ही में दासोम ने भारत में अपनी लद्दाख ट्रिप की फोटोज और रील्‍स शेयर की हैं। किसी वीडियो में उन्‍हें लोगों से मिलते देखा गया तो किसी में वे खाना बना रही हैं। इंस्‍टाग्राम पर यूजर्स उनके हिन्‍दी और बंगाली उच्‍चारण (एक्‍सेंट) की काफी तारीफ करते हैं।

कैसे हुआ भारत से लगाव

दासोम द्वारा शेयर वीडियो में बताया गया है कि, कोरिया में एक भारतीय संत ने ही उन्‍हें निर्मला नाम दिया था। जब दासोम तीन वर्ष की थीं तभी उनके पिता का देहांत हो गया और वे अपनी मां के साथ भारत के पश्चिम बंगाल आ गईं। इसके बाद उन्‍होंने 28 साल तक यहीं पर अपना जीवन बिताया। दासोम बेहतरीन बंगाली भाषा बोलने के साथ-साथ भरतनाट्यम और मणिपुरी डांस में भी दक्ष हैं। इनमें से बॉलीवुड डांस से उन्‍हें बेहद प्‍यार है। दासोम ने शांति निकेतन में पढ़ाई की और खुशी के साथ उन्‍होंने भारतीय संस्‍कृति और सभ्‍यता को अपनाया। इसके अलावा मैगी, समोसे समेत उन्‍हें भारतीय खाना भी काफी पसंद है। जिसमें इडली उनकी फेवरेट है। दासोम अब कोरिया वापस लौट चुकी हैं, लेकिन अपने वीडियो और रील्‍स के माध्‍यम से वे हमेशा भारत के प्रति अपने प्‍यार को दर्शाती हैं।

स्‍वतंत्रता दिवस पर दी बधाई

दासोम ने भारत के 76वें स्‍वतंत्रता दिवस पर बधाई देते हुए एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें उन्‍होंने भारत को स्‍वतंत्रता दिवस और कोर‍िया को लिबरेशन दिवस (स्‍वतंत्रता दिवस) की बधाई दी थी।

इसके अलावा उसी दिन दासोम ने भारत और कोरिया के राजनयिक संबंधों के 50 साल पूरे होने पर भी बधाई देते हुए पोस्‍ट शेयर की थी।

Shaswat Gupta
शाश्वत गुप्ताauthor

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्‍युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के बाद मीडिया जगत में दस्तक दी। 2019 में दैनिक जागरण से पत्रकारीय जीवन का आरंभ हुआ। इसके बाद जागरण न्‍यू मीडिया, दैनिक भास्‍कर और इंडिया टीवी में सेवाएं दीं। अप्रैल 2023 से टाइम्‍स नाउ नवभारत (https://www.timesnowhindi.com/) के साथ यह सफर अनवरत‍ जारी है। परंपरागत मीडिया से प्रारंभ हुआ करियर अब आधुनिक यानी डिजिटल मीडिया तक पहुंच चुका है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से शुरू हुई यह यात्रा लोकल/हाइपरलोकल डेस्‍क, प्रादेशिक डेस्‍क, सोशल मीडिया डेस्‍क, नेशनल डेस्‍क से अब वायरल डेस्‍क तक पहुंच चुकी है। करीब साढ़े चार साल के इस करियर में अविस्‍मरणीय अनुभव रहे हैं। दैनिक जागरण में पहली पारी के दौरान बिकरू कांड जैसी बड़ी और ज्‍वलन्‍त घटना की कवरेज करने का अवसर मिला। प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया दोनों ही मंचों पर बेहतरीन ढंग से खबर का प्रस्‍तुतिकरण किया। प्रिंट मीडिया की प्रादेशिक डेस्‍क पर कार्य करते हुए कानपुर सिटी, कानपुर देहात, इटावा, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, फतेहपुर, औरैया, जालौन, उन्‍नाव, फर्रुखाबाद और कन्‍नौज संस्‍करण की जिम्‍मेदारी संभाली। इन सभी डेस्‍क का कार्य निष्‍पादित करते हुए हर ब्रेकिंग खबर का प्रिंट व डिजिटल दोनों माध्‍यमों में बेहतरीन प्रस्‍तुतिकरण किया। तत्‍पश्‍चात् जागरण न्‍यू मीडिया के हाइपरलोकल सेक्‍शन की लॉन्चिंग में यूपी टीम के सक्रिय सदस्‍य रहे। 2019 से लेकर 2022 तक कोरोना की तीनों लहरों की कवरेज की। इस दौरान लॉकडाउन और ऑक्‍सीजन संकट से ऊपजे हालात पर कई स्‍टोरीज कीं। उत्‍तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2021 में अलग-अलग दिनों में होने वाली अलग-अलग स्‍थानों की वोटिंग, काउंटिंग और रिजल्‍ट से जुड़ी खबरों को पाठकों तक बखूबी पहुंचाया। इस दौरान खबरों की प्‍लानिंग, लाइव ब्‍लॉग लाइव करने के साथ मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर मिला। 2021 में माफिया मुख्‍तार अंसारी की बांदा जेल में वापसी पर भी प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर कवरेज की। ढाई साल में उत्‍तर प्रदेश के अंदर हुई इस उथल-पुथल के बाद कन्‍नौज के पियूष जैन कांड की खबर को ब्रेक किया। इस केस में रेग्‍युलर कवरेज करने के अलावा कई एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरीज करने का मौका भी मिला। तत्‍पश्‍चात् कानपुर मेट्रो से जुड़े कार्यों की कवरेज कर औपचारिक तौर पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दौरे और प्रथम कॉरिडोर के उद्घाटन की कवरेज करने के साक्षी रहे। उतार-चढ़ाव से भरा डिजिटल मीडिया का यह पहला अनुभव काफी शानदार रहा और बेहतरीन कवरेज से यूपी टीम में कानपुर सेक्‍शन को दूसरा सर्वाधिक Pageviews वाला सेक्‍शन बनाने में योगदान दिया। दैनिक भास्‍कर (DB Digital) के साथ उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भगवा लहर के साक्षी रहे। डिजिटल मीडिया के दूसरे पड़ाव में प्रदेश की चुनावी सरगर्मी को भांपने का अवसर मिला। इसके साथ-साथ उत्‍तर प्रदेश की सैकड़ों तहसील, ब्‍लॉक व गांव इत्‍यादि की दैनिक खबरों का नियोजन कर उन्‍हें फ्लैश करने की जिम्‍मेदारी का निर्वाह किया। दूसरे पड़ाव में उत्‍तर प्रदेश के ग्रामीण परिवेश को खबरों के लिहाज से करीने से समझा और स्‍थानीय क्षेत्रों की समस्याओं को बड़े स्‍तर तक पहुंचाने का काम किया। विधानसभा चुनाव की छोटी-बड़ी खबरों को ब्रेक करने के साथ-साथ ऑब्‍जर्वेशन आधारित मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर भी मिला।इंडिया टीवी में समाचार लेखन और प्रस्‍तुतिकरण का एक नया अनुभव प्राप्‍त करने का सौभाग्‍य मिला। यू-ट्यूब की दुनिया में खबरों के महत्‍व, लेखन और प्रासंगिकता को समझने का अवसर मिला। जिसके बाद पंजाबी गायक स‍िद्धू मूसेवाला मर्डर केस और महाराष्‍ट्र के सियासी संकट की खबर को ब्रेक किया। यूपी में निर्माणाधीन एक्‍सप्रेस-वे पर वीडियो पैकेज बनाकर दर्शकों के सम्‍मुख यूट्यूब ओरिएंटेड एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरी पेश की। राजू श्रीवास्‍तव-मुलायम सिंह यादव का निधन, श्रद्धा वाल्‍कर मर्डर केस, जोशीमठ की प्राकृतिक आपदा और द्रौपदी मुर्मू के राष्‍ट्रपति बनने के सफर पर कई वीडियो और उनकी LIVE स्‍ट्रीमिंग करने का मौका मिला। इनके अलावा साल 2022 में हुए गुजरात और हिमाचल प्रदेश के व‍िधानसभा चुनाव एवं दिल्‍ली एमसीडी चुनाव से जुड़े वीडियो पर खबरों की कवरेज (यू-ट्यूब पर), लाइव स्‍ट्रीमिंग की। चैनल के शो 'आप की अदालत' की री-लॉन्चिंग पर टीम के साथ को-ऑर्डिनेशन से लाइव स्‍ट्रीमिंग और वीडियो पैकेजिंग का अनुभव प्राप्‍त किया। इसके बाद माफिया अतीक अहमद की साबरमती जेल से वापसी और उसके बेटे के एनकाउंटर पर आधारित वीडियोज़ को बेहतरीन इमेज-कंटेंट क्रिएशन के साथ पब्लिश किया। कोई भी खबर न रुके, न छूटे, न चूके...इसी उद्देश्‍य के साथ विविधता से परिपूर्ण इस यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।

और पढ़ें
End of Article