Viral Video: आइसक्रीम के साथ तो किया ही, इस लड़की ने फ्रेंच फ्राइज के साथ भी कर दिया अत्याचार!

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 4, 2022, 01:44 PM IST

Viral Video: वीडियो में एक लड़की फ्रेंच फ्राइच के साथ-साथ आइसक्रीम पर भी अत्याचार करती नजर आ रही है। इस अजीबोगरीब फूड कॉम्बिनेशन को देखकर लोगों का दिमाग खराब हो गया है। लोगों का कहना है कि लड़की ने आइसक्रीम के साथ-साथ फ्रेंच फ्राइज का भी सत्यानाश कर दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आइसक्रीम के साथ फ्रेंच फ्राइच
  • अजीबोगरीब कॉम्बो देख भड़के लोग
  • फूड ब्लॉगर ने शेयर किया वीडियो

Viral Video: आइसक्रीम ज्यादातर लोगों को पसंद होती है। वहीं फ्रेंच फ्राइज के भी अपने आशिक हैं। दोनों का अलग-अलग टेस्ट है और सोचकर ही घबराहट होती है कि कोई फ्रेंच फ्राइज को आइसक्रीम के साथ खा रहा है। जी हां! इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़की फ्रेंच फ्राइच के साथ-साथ आइसक्रीम पर भी अत्याचार करती नजर आ रही है। इस अजीबोगरीब फूड कॉम्बिनेशन को देखकर लोगों का दिमाग खराब हो गया है।

ice

अजीबोगरीब फूड कॉम्बिनेशन

अजीबोगरीब फूड कॉम्बिनेशन

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की ने आइसक्रीम और फ्रेंच फ्राइज ऑनलाइन ऑर्डर किया है। यह लड़की एक फूड ब्लॉगर है। उसने वैनिला आईसक्रीम ऑर्डर किया था। जब ये दोनों चीजेंं आ गईं तो वह इन्हें बहुत ही अजीबोगरीब स्टाइल में खाती नजर आई। फूड ब्लॉगर लड़की का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि फूड ब्लॉगर लड़की वैनिला आईसक्रीम में डुबोकर फ्रेंच फ्राइज खा रही है। लड़की ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'बेस्ट फूड कॉम्बो। अगर आपको लगता है कि किसी को ये ट्राई करना चाहिए, तो उसको टैग कीजिए।' देखें वीडियो-

End of Feed