Viral Video: ट्रेन में निकली बारात, दूल्हा-दुल्हन के नाम से सजी बोगी, अनोखी शादी का वीडियो वायरल

Indian wedding viral video: एक वायरल वीडियो में शादी के लिए जा रही बारात का अनोखा अंदाज़ देखने को मिला, जहां पूरी ट्रेन की बोगी मेहमानों से भरी हुई थी। दूल्हा-दुल्हन के नाम का बैनर लगाकर, केक काटकर और फोटोशूट के साथ इस सफर की शुरुआत की गई, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

Train Barat Video: भारतीय शादियों में बारात का अपना अलग ही रंग और अंदाज़ होता है। सालों से यह परंपरा चली आ रही है कि दूल्हे के घर से रिश्तेदार और मेहमान एक साथ लड़की के घर पहुंचते हैं। इसी परंपरा को और खास बनाता एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें पूरी की पूरी ट्रेन की बोगी ही बारातियों से भरी नजर आ रही है। इस वीडियो (trending video) में देखा जा सकता है कि शादी के लिए जाने वाले मेहमानों ने ट्रेन की एक बोगी को ही अपना खास सफर बना लिया है।

barati in train

पूरी बोगी बुक कर निकले मेहमान (Photo: X/@Ananth_IRAS)

हर आने वाले मेहमान का बड़े ही गर्मजोशी से स्वागत

बोगी के बाहर दूल्हा-दुल्हन के नाम का बैनर लगाया गया है, जिससे साफ पता चलता है कि यह कोई आम सफर नहीं, बल्कि एक शादी (Shadi ka Video) की खुशी का हिस्सा है। हर आने वाले मेहमान का बड़े ही गर्मजोशी से स्वागत किया जा रहा है। सफर शुरू होने से पहले सभी लोग एक साथ इकट्ठा होकर फोटोशूट कराते हैं। माहौल पूरी तरह उत्सव जैसा नजर आता है। इसके बाद सभी लोग ट्रेन में चढ़ते हैं और केक काटकर इस खास यात्रा की शुरुआत करते हैं। यह नजारा किसी पार्टी से कम नहीं लगता। वीडियो में यह भी दिखता है कि मेहमानों की संख्या काफी ज्यादा है। सभी लोग मिलकर पूरे सफर की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

End of Feed