सड़क पर चलते समय क्यों रहना चाहिए सतर्क, यह वायरल वीडियो दे देगा आपको सबक

Viral Video: इस समय सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला सड़क पर फोन पर किसी से बात करते हुए जा रही होती है। तभी पीछे से बाइक पर दो चोर आते हैं और उसके गले से चैन छीनकर भाग जाते हैं। घटना देखकर महिला खुद हैरान रह गई।

Social Media Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन अलग-अलग वीडियो वायरल होते रहते हैं। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो तेजी सा वायरल हो रहा है। जिसमें हम देख सकते हैं कि एक महिला सड़क पर फोन पर बात करते हुए जा रही है। तभी पीछे से आए चोरों ने मोबाइल पर हाथ साफ कर लिया। दरअसल यह वीडियो तमिलनाडू का है। जो कि 10 अक्तूबर का बताया जा रहा है।

_Tamil Nadu Thieves snatched video

सड़क पर चलते समय रहें सतर्क(फोटो:X/ @Impression88988)

जहां पर हम देखते हैं कि एक महिला फोन पर किसी से बात करते हुए सड़क पर चल रही है। तभी पीछे से बाइक पर दो शख्स आते हैं और महिला के गले से उसका चैन छीन कर फरार हो जाते हैं। महिला इससे पहले कुछ समझ पाती चोर चोरी करके नौ दो ग्यारह हो गए। अब सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया के एक्स पर @Impression88988 नामक अकाउंट से शेयर किया गया है।

End of Feed