विदेशी व्लॉगर ने बताया कि उन्हें दिल्ली क्यों पसंद है ? Viral Video में बताए ये स्‍पेशल टूरिस्‍ट स्‍पॉस्‍ट्स

Viral Video: ट्रैवल व्लॉगर ने अपना वीडियो शेयर करते हुए कैप्‍शन में लिखा कि, 'मुझे दिल्ली से प्यार है और मुझे लगता है कि आपको वहां काफी समय बिताना चाहिए।' इस वीडियो को 769,000 से ज़्यादा बार देखा जा चुका है और लगभग 50,000 लाइक मिल चुके हैं।

Viral Video: एक विदेशी ट्रैवल व्लॉगर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर दिल्ली के प्रति प्‍यार जताते हुए अपनी पर्सनल फीलिंग शेयर की। उन्‍होंने राष्ट्रीय राजधानी से नफरत करने वाले लोगों की बात न सुनने की सलाह देते हुए फॉलोवर्स को दिल्‍ली आने के लिए कहा। इंस्टाग्राम पर 'बेला एंड हर बैकपैक' के नाम से जानी जाने वाली व्लॉगर ने एक वीडियो साझा किया जिसमें दिल्ली के जीवंत और विविध अनुभवों को दिखाया गया है। उन्‍होंने फॉलोवर्स को ऐतिहासिक स्थलों से लेकर बाजारों तक...जैसे- हौज खास, चांदनी चौक, सरोजिनी नगर और सफदरजंग एन्क्लेव सहित कई घूमने की जगहों के बारे में भी बताया।

दिल्‍ली में घूमतीं व्‍लॉगर। (bellaandherbackpack_/Instagram)

ट्रैवल व्लॉगर ने अपना वीडियो शेयर करते हुए कैप्‍शन में लिखा कि, 'मुझे दिल्ली से प्यार है और मुझे लगता है कि आपको वहां काफी समय बिताना चाहिए।' शेयर किए जाने के बाद से, इस वीडियो को 769,000 से ज़्यादा बार देखा जा चुका है और लगभग 50,000 लाइक मिल चुके हैं। कमेंट सेक्शन में, कई यूजर्स ने शहर की समस्याओं पर ध्यान केंद्रित न करने के लिए उनकी प्रशंसा की। एक यूजर ने लिखा, "मुझे खुशी है कि उसने असली दिल्ली देखी - खाने से लेकर संस्कृति तक, हमारे पास सब कुछ है।" दूसरे ने कहा कि, "अधिकांश पर्यटक गलत जगहों पर जाते हैं और फिर शिकायत करते हैं।" तीसरे यूजर ने कहा कि, "लोगों को दिल्ली को अस्तित्व की चुनौती की तरह देखना बंद कर देना चाहिए।" एक अन्‍य यूजर ने कहा कि, 'मैं दिल्ली में रहता हूं और आपको यहां अपना समय एन्जॉय करते देखकर बहुत खुश हूं।'

End of Feed