Viral Video: महिला टीचर्स के बीच जमकर लड़ाई, छात्रों के सामने एक-दूसरे पर बरसाए घूसे

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 5, 2022, 10:52 AM IST

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ महिला टीचर्स छात्रों के सामने लड़ाई कर रही थीं। जिसने भी इस नजारे को देखा वो दंग रह गया।

KEY HIGHLIGHTS
  • आपस में लड़ रही थीं महिला टीचर्स
  • नजारा देखकर हैरान रह गए लोग
  • सोशल मीडिया पर चौंकाने वाला वीडियो वायरल

Teachers Fight Viral Video: सोशल मीडिया पर कब, क्या वायरल हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार चीजें इतनी मजेदार होती हैं, जिन्हें देखकर लोगों का दिन बन जाता है। जबकि, कुछ मामलों को देखकर हैरानी होती है। वहीं, कुछ मामले तो ऐसे होते हैं जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। एक ऐसा ही वीडियो (Trending Video) सामने आया है, जिसमें दो महिला टीचरों के बीच जमकर लड़ाई हो रही है। जिसने भी इस नजारे को देखा वो दंग रह गया।

Teachers Fight Video

छात्रों के सामने टीचर्स के बीच लड़ाई

बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो (Viral Video) उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के सरकारी बालिका विद्यालय का है। जहां किसी बात को लेकर दो महिला टीचर के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। हैरानी की बात ये है कि छात्रों के सामने दोनों टीचर आपस में लड़ने लगे। दोनों ने एक-दूसरे पर जमकर घूसे बरसाए। इसके बाद और मामला बिगड़ा और देखते ही देखते कुछ और टीचर इस लड़ाई में शामिल हो गए। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह टीचर्स आपस में लड़ रहे हैं। देखें वीडियो...

End of Feed