Viral Video: पानी में डूब रहे युवकों को बचाने के लिए नदी में कूदी महिला सिपाही, आगे जो हुआ यकीन करना मुश्किल

Viral Video: महिला सिपाही तारा कुमारी ने 'आव देखा न ताव' सीधे गंगा नदी में छलांग लगा दी। यहां तक कि उन्होंने एक पल के लिए भी अपनी जान की परवाह नहीं की और पानी में छलांग लगाकर दोनों युवकों को ढूंढ़ने लगीं। इस दौरान उनके पास न तो सेफ्टी जैकेट था और न ही पास में कोई रस्सी थी। उन्हें अपनी जिंदगी का कोई डर नहीं था, बस उनके अंदर दोनों युवकों को बचाने का जज्बा था।

Viral Video: बिहार की राजधानी पटना से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आ रहा है। इस वीडियो में एक महिला सिपाही बहादुरी की मिसाल पेश करती नजर आ रही हैं। रिपोर्ट के अनुसार, पटना के दीघा घाट पर गंगा नदी में दो युवक अचानक डूबने लगे। घाट नंबर दो पर नहाते समय गार्ड बाबू और धनंजय कुमार नाम के दो युवक नदी में उतरकर स्नान कर रहे थे। अचानक जाने कैसे दोनों गहरे पानी में डूबने लगे। इसके बाद घाट पर मौजूद लोगों के होश उड़ गए। दो युवकों को डूबता देख लोग शोर मचाने लगे, हालांकि, किसी ने भी गंगा की तेज धारा में उतरने की हिम्मत नहीं जुटाई।

Police Video

युवकों को बचाने के लिए महिला सिपाही नदी में कूदीं (एक्स)

वीडियो देखकर महिला सिपाही की करेंगे तारीफ

इसी बीच वहां पर तैनात महिला सिपाही तारा कुमारी ने 'आव देखा न ताव' सीधे गंगा नदी में छलांग लगा दी। यहां तक कि उन्होंने एक पल के लिए भी अपनी जान की परवाह नहीं की और पानी में छलांग लगाकर दोनों युवकों को ढूंढ़ने लगीं। इस दौरान उनके पास न तो सेफ्टी जैकेट था और न ही पास में कोई रस्सी थी। उन्हें अपनी जिंदगी का कोई डर नहीं था, बस उनके अंदर दोनों युवकों को बचाने का जज्बा था। वीडियो में आप देख पाएंगे कि महिला सिपाही काफी देर तक दोनों युवकों को नदी में खोजती रहीं। हालांकि, लेकिन तेज बहाव के कारण दोनों युवकों का कुछ पता नहीं चल सका। देखें वीडियो-

End of Feed