VIDEO: गोविंदा के गाने पर बाप-बेटे की जोड़ी ने किया कुर्ता फाड़ डांस, देखकर आप भी लगाएंगे ठुमके

Father Son Dance Video Viral: सोशल मीडिया मंच इंस्‍टाग्राम पर ये वी‍डियो शेयर किया गया था। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि, बाप-'बेटे की ये जोड़ी एक्‍टर गोविंदा के गाने 'मैं पैदल से जा रहा था, वो साइकिल पर आ रही थी...' पर धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस दे रहे हैं।

Father Son Dance Video Viral: सोशल मीडिया पर एक दिन में कई सारे वीडियो वीडियो वायरल होते हैं। वीडियोज पर कई यूजर्स प्रतिक्रिया भी देते हैं, लेकिन कभी-कभी ऐसा भी होता है कि महीनों पुराने वीडियो अचानक से फेसबुक टॉप ट्रेंड, एक्‍स टॉप ट्रेंड या इंस्‍टाग्राम की ट्रें‍डिंग फीड पर आ जाते हैं। आपने ऐसे तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर देखे होंंग। हाल ही में एक और पुराना वीडियो सोशलन मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें बाप-बेटे की एक जोड़ी ने गोविंदा के गाने पर कुर्ता फाड़ डांस किया। इस डांस वीडियो को देखने के बाद हर एक यूजर चौंक गया और उन्‍होंने इस जोड़ी की खूब तारीफ की। गौरतलब है कि,डांस देखने के बाद हर कोई झूूम उठा।

डांस करती पिता-पुत्र की जोड़ी।

इंस्‍टाग्राम पर वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया मंच इंस्‍टाग्राम पर ये वी‍डियो indianbestvideos's और indiandancefitworks नामक हैंडल से शेयर किया गया था। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि, बाप-'बेटे की ये जोड़ी एक्‍टर गोविंदा के गाने 'मैं पैदल से जा रहा था, वो साइकिल पर आ रही थी...' पर धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस दे रहे हैं। इस वीडियो में दोनों के डांस मूव्‍स देखकर यूजर्स भी इनके दीवाने हो गए और दोनों की तारीफ करने लगे। बता दें कि, वायरल वीडियो किसी वेडिंग फंक्शन का लग रहा है। हालांकि टाइम्‍स नाउ नवभारत ऐसे किसी तथ्‍य, दावों या वीडियो का दावा नहीं करता है।

End of Feed