Viral Video: पिता या साइलेंट हीरो! एक हाथ से चलाई स्कूटी दूसरे से बेटी को गिरने से बचाया, खामोश प्यार ने छू लिया दिल

Father Daughter Video: वीडियो ऐसा है, जो हर उम्र के लोगों को भावुक कर रहा है और लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आपको सड़क पर एक पिता स्कूटी चलाते दिखाई दे रहे होंगे। आप देख पाएंगे कि वह सिर्फ एक हाथ से स्कूटी संभाल रहे हैं। वहीं अगर आप गौर से देखेंगे तो उनका दूसरा हाथ पीछे है, जिससे वह अपनी छोटी-सी बेटी को पकड़े नजर आ रहे हैं।

Father Daughter Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद ही भावुक कर देने वाला वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जो इंटरनेट यूजर्स का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। यह वीडियो ऐसा है, जो पिता और बेटी के रिश्ते की अनकही गहराई को बहुत ही सादगी के साथ सामने लाता नजर आ रहा है। जहां एक तरफ मां के प्यार और बलिदान की बातें अक्सर खुलकर होती हैं, वहीं पिता का स्नेह कई बार जिम्मेदारियों की खामोशी में छिप जाता है। इस वायरल वीडियो में पिता का यही खामोश प्यार लोगों के दिल को छूता नजर आ रहा है।

father Daughter Video

पिता और बेटी का वीडियो (इंस्टाग्राम)

वीडियो देखकर आप भी हार बैठेंगे दिल

यह वीडियो ऐसा है जो आपको भले ही रोजमर्रा की जिंदगी का मामूली-सा पल दिखाएगा, लेकिन पिता-बेटी के रिश्ते की मजबूती, जिम्मेदारी और निस्वार्थ प्रेम आपको साफ नजर आएगा। वीडियो ऐसा है, जो हर उम्र के लोगों को भावुक कर रहा है और लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आपको सड़क पर एक पिता स्कूटी चलाते दिखाई दे रहे होंगे। आप देख पाएंगे कि वह सिर्फ एक हाथ से स्कूटी संभाल रहे हैं। वहीं अगर आप गौर से देखेंगे तो उनका दूसरा हाथ पीछे है, जिससे वह अपनी छोटी-सी बेटी को पकड़े नजर आ रहे हैं। दरअसल, उनकी बेटी को स्कूटी पर पीछे बैठे-बैठे नींद आ रही थी। इसके बाद पिता ने ऐसा करके सबका दिल जीत लिया है। सड़क पर चलता यह आम-सा दृश्य एक गहरी भावना को बयां कर रहा है। यह वीडियो दिखा रहा है कि एक पिता का मजबूत हाथ बच्चे के लिए सबसे बड़ा सहारा बनता है। देखें वीडियो-

End of Feed