Video: घरवाले बूढ़े से कराना चाहते थे लड़की की शादी, दुल्हन ने भरी शादी में कर दी बगावत

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Dec 10, 2022, 07:48 PM IST

Viral Video: देख सकते हैं कि बूढ़ा दूल्हा देखकर दुल्हन काफी भड़की हुई है। उसने जयमाला निकालकर फेंक दिया और शादी से साफ इनकार कर दिया। दुल्हन ने दूल्हे समेत सबकी खाट खड़ी कर दी। रिश्तेदार उसे समझाते रहते हैं कि बेटा शादी कर लो शादी, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं होती।

KEY HIGHLIGHTS
  • घरवाले करवा रहे थे बूढ़े लड़के से शादी
  • शादी के दिन दुल्हन ने कर दी बगावत
  • रिश्तेदार मनाते रहे दुल्हन शादी को नहीं हुई तैयार

Viral Video: हर लड़की का सपना होता है कि उसकी शादी एक ऐसे लड़के से हो, जो उसे खुश रख रखे। देखने में थोड़ा ठीक-ठाक हो और नशे न करता हो। दूसरी तरफ एक लड़की के घरवाले एक बूढ़े से करवाना चाहते थे। जब लड़की ने अपने दूल्हे को जयमाला की स्टेज पर देखा तो वह भड़क गई। इसके बाद लड़की ने रिश्तेदारों और मेहमानों के सामने बगावत का एलान कर दिया और शादी से मना कर दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोग लड़की का खुलकर समर्थन कर रहे हैं।

dulha

दूल्हा-दुल्हन का वीडियो (ट्विटर)

दुल्हन ने बूढ़े दूल्हे से शादी को कर दिया मना

वीडियो शादी के स्टेज का है। आप देख सकते हैं कि बूढ़ा दूल्हा देखकर दुल्हन काफी भड़की हुई है। उसने जयमाला निकालकर फेंक दिया और शादी से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद दुल्हन ने दूल्हे समेत सबकी खाट खड़ी कर दी। वीडियो में आपको शादी की स्टेज पर दूल्हे के बगल में लाल जोड़े में दुल्हन भड़की हुई दिखाई दे रही होगी। वीडियो देखकर पता चल रहा है कि बुड्ढा दूल्हा देखकर दुल्हन भड़क जाती है। इसके बाद रिश्तेदार उसे समझाते रहते हैं कि बेटा शादी कर लो शादी, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं होती। देखें वीडियो-

End of Feed