झोला भर-भरकर होमवर्क...दिनभर क्लास, चीन का एजुकेशन सिस्टम देख सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप, देखें वीडियो

चीन के एजुकेशन सिस्टम पर एक बार फिर बहस छिड़ गई है। दरअसल एक चीनी पिता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर है। जिसमें उसकी 13 साल की बेटी का रोज का रूटीन दिखाया गया है। उसकी लंबी स्कूल टाइमिंग, कम आराम और लगातार होमवर्क के दबाव ने लोगों को चिंता में डाल दिया है।

चीन का एजुकेशन सिस्टम हमेशा से काफी सख्त और प्रतियोगी माना जाता रहा है। हाल ही में एक पिता के वीडियो ने इस मुद्दे को फिर से पूरी दुनिया में चर्चा में ला दिया है। यह वीडियो एक 13 साल की लड़की की रोजमर्रा की जिंदगी के बारे में दिखाई गई है, जिसे देखकर बहुत से लोग हैरान हो गए हैं। वीडियो शेयर करने वाले पिता का नाम रे लियू है। जिसने बताया कि उनकी बेटी सिंडी हर दिन सुबह करीब 7 बजे स्कूल जाती है और रात साढ़े 8 बजे के आसपास घर लौटती है। यानी वह लगभग 14 घंटे स्कूल में रहती है।

China education system

चीन का एजुकेशन सिस्टम देख सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप, देखें वीडियो (फोटो: Instagram/sparkray7)

इस लंबे समय के दौरान उसे आराम से खाने तक का भी पूरा टाइम नहीं मिल पाता है। स्कूल से लौटने के बाद भी उसकी पढ़ाई खत्म नहीं होती, बल्कि फिर होमवर्क का दबाव शुरू हो जाता है। पिता ने बताया कि घर आने के बाद सिंडी को रोजाना कीरब डेढ़ से दो घंटे तक होमवर्क करना पड़ता है। कई बार तो पढ़ते-पढ़ते आधी रात हो जाती है। ऐसे में उसे अपनी पसंद का कुछ करने या आराम करने का समय तक नहीं मिल पाता है। वीकेंड पर भी हालात ज्यादा अलग नहीं होते, बल्कि कई बार पढ़ाई का बोझ और बढ़ जाता है।

End of Feed