Viral Video: 75 साल की दादी ने जो किया वह आज के युवा भी न कर पाएं, लट्टू चलाकर कर दिया अचंभित

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 11, 2022, 11:08 AM IST

CGOlympics2022: छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक 75 साल की दादी अपने कारनामे से सबको हैरान कर रही हैं।दादी ने अपने हाथों से लट्टू चलाकर लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दादी बड़े उत्साह से लट्टू नचाती नजर आ रही हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • छत्तीसगढ़िया ओलंपकि का वीडियो आया सामने
  • 75 साल की दादी ने अपने कारनामे से किया हैरान
  • वीडियो देखकर आप भी हार बैठेंगे अपना दिल

CGOlympics2022: इन दिनों सब जगह छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की धूम मची हुई है। इस ओलंपिक की सबसे खास बात यह है कि इसमें बड़े-बुजुर्ग और महिलाएंं भी हिस्सा ले रही हैं। किसी भी उम्र के पुरुष और महिलाएं इस ओलंपिक में हिस्सा लेकर अपना जलवा दिखा रहे हैं। पिछले दिनों छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें महिलाएं साड़ी पहनकर कबड्डी खेलती नजर आई थीं। अब एक 75 साल की दादी का वीडियो सामने आया है। इस दादी ने अपने कारनामे से सबको हैरान कर दिया है।

dadi

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक वीडियो

75 साल की दादी ने जीता दिल

75 साल की इस दादी ने जो किया है, वैसा आज के युवा भी नहीं कर पाएंगे। दादी ने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में हिस्सा लेकर यह बता दिया है कि उम्र भी उनका उत्साह कम नहीं कर सकती है। सिर्फ यही नहीं उन्होंने अपने हाथों से लट्टू चलाकर लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दादी बड़े उत्साह से लट्टू नचाती नजर आ रही हैं। वीडियो लोगों के दिल को जीत रहा है, वहीं लोग दादी के उत्साह की जमकर सराहना कर रहे हैं। देखें वीडियो-

वीडियो में आप देख सकते हैं कि 75 साल की दादी ने अपने हाथ में लट्टी पकड़ा हुआ है। वह सबसे पहले रस्सी को लट्टू के चारों तरफ लपेटती नजर आ रही हैं। इसके बाद वह लट्टू को जमीन पर पटक देती हैं। आप देख सकते हैं कि लट्टू फुल स्पीड में नाचने लगता है। यह नजारा देखकर दादी काफी खुश हो जाती हैं। वीडियो को छत्तीसगढ़ से सीएम ऑफिस के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ कैप्शन में लिखा गया, 'उम्र भी नहीं रोक सका उत्साह। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में शामिल हुई 75 वर्षीय दादी ने भौंरा चला कर सबको किया अचंभित। बलौदा बजार जिले के अल्दा गांव में दिखा जीवंतता का उदाहरण। छत्तीसगढ़ ओलंपिक 2022।' बता दें कि छत्तीसगढ़ ओलंपिक 6 अक्टूबर से 6 जनवरी 2023 तक चलेगा।

End of Feed