Viral Video: नहीं देखा होगा कभी ऐसा रिटायरमेंट! स्कूल छोड़ते वक्त बच्चों संग फूट-फूट कर रोए प्रिंसिपल

Viral Video: बिहार के गया जिले (Gaya School Viral Video) के डुमरिया प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय बसडीहा में प्रिंसिपल राजेंद्र प्रसाद के रिटायरमेंट पर भावुक माहौल देखने को मिला। विदाई समारोह के दौरान छात्राएं फूट-फूट कर रोने लगीं और प्रिंसिपल से उन्हें छोड़कर न जाने की विनती करने लगीं। जब वह स्कूल से जाने लगे तो बच्चियां उनसे लिपट गईं। इस दृश्य को देखकर वहां मौजूद लोग भी भावुक हो गए।

Viral Video: बिहार के गया जिले (Gaya School Viral Video) से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर लोगों की आंखें नम हो रही हैं। यह वीडियो गुरु और शिष्य के बीच के खूबसूरत रिश्ते को दिखाता है। स्कूल के प्रिंसिपल के रिटायरमेंट के समय बच्चों का प्यार और सम्मान देखकर हर कोई भावुक हो गया। यह मामला गया जिले के डुमरिया प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय बसडीहा का है। यहां 31 जनवरी को स्कूल के प्रिंसिपल राजेंद्र प्रसाद रिटायर हुए। इसी मौके पर स्कूल में विदाई समारोह रखा गया था। समारोह के दौरान माहौल पहले सामान्य था, लेकिन जैसे ही बच्चों को पता चला कि अब उनके प्रिय सर स्कूल नहीं आएंगे, उनकी आंखों से आंसू निकल आए।

Viral Video

स्कूल छोड़ते वक्त बच्चों संग फूट-फूट कर रोए प्रिंसिपल (फोटो: टाइम्स नाउ नवभारत)

फूट-फूटकर रोने लगीं स्कूल की छात्राएं

स्कूल की छात्राएं फूट-फूटकर रोने लगीं। वे बार-बार कह रही थीं, “सर आप हमें छोड़कर मत जाइए।” जब राजेंद्र प्रसाद स्कूल से बाहर जाने लगे तो कई बच्चियां उनसे लिपट गईं और जोर-जोर से रोने लगीं। यह दृश्य इतना भावुक था कि वहां मौजूद टीचर और स्टाफ भी खुद को रोक नहीं पाए। सबकी आंखें नम हो गईं। बच्चों का प्यार देखकर खुद राजेंद्र प्रसाद भी भावुक हो उठे। उन्होंने बच्चों को गले लगाया और उनके साथ रोते नजर आए। शिक्षक और छात्रों के बीच ऐसा रिश्ता बहुत कम देखने को मिलता है। यह सिर्फ पढ़ाई का नहीं, बल्कि भरोसे और अपनापन का रिश्ता होता है।

End of Feed