Video: हैदराबाद हाईवे पर ऊंट की सवारी करते नशे में धुत शख्‍स का वीडियो वायरल, देखकर चौंक गए यूजर्स

Viral Video: इस पोस्‍ट के कैप्शन में, शाह ने कहा कि उन्होंने हाइवे पर ऊंट का पीछा किया और किसी को चोट लगने से पहले ही उसे रोक लिया। उन्होंने लिखा, 'एक ऊंट पीवी नरसिम्हा राव फ्लाईओवर पर चढ़ गया था।

Viral Video: हैदराबाद में पीवी नरसिम्हा राव एक्सप्रेसवे पर ऊंट की सवारी करते नशे में धुत एक व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर यूजर इकराम उल्लाह शाह द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में ऊंट को फ्लाईओवर के किनारे ले जाया जा रहा है। कुछ ही देर में जानवर बैलेंस खो देता है, जिससे सवार और आस-पास के वाहनों दोनों के लिए खतरनाक स्थिति पैदा हो जाती है। इस वीडियो में शाह उस व्यक्ति को होश में लाने के लिए उस पर पानी छिड़ककर उसे रोकने की कोशिश करते हैं। क्लिप के अंत में ही वे (शाह) और उनके दोस्त ऊंट की स्‍पीड को धीमा करते हैं, उसे एक लैंपपोस्ट से बाँधते हैं और नशे में धुत सवार को उतरने में मदद करते हैं।

हाईवे पर ऊंट दौड़ाता युवक।

इस पोस्‍ट के कैप्शन में, शाह ने कहा कि उन्होंने हाइवे पर ऊंट का पीछा किया और किसी को चोट लगने से पहले ही उसे रोक लिया। उन्होंने लिखा, 'एक ऊंट पीवी नरसिम्हा राव फ्लाईओवर पर चढ़ गया था। जबकि लोग खड़े होकर देख रहे थे, अल्लाह के रहम से मैंने हस्तक्षेप किया और उसे रोकने में कामयाब रहा। यह दु:खद है कि लोगों ने इसे सिर्फ़ एक तमाशा की तरह देखा। लेकिन मैं आभारी हूं कि अल्लाह ने मुझे उस समय काम करने के लिए चुना जब इसकी ज़रूरत थी।'

End of Feed