Video: मालिक का मोबाइल चुराकर रील्स बनाने लगा कुत्ता, डांस में नोरा फतेही को भी कर दिया फेल!

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated May 8, 2023, 03:20 PM IST

Dog Viral Video: इस वीडियो में एक डॉगी जबरदस्त डांस करता नजर आ रहा है। सिर्फ यही नहीं उसने खुद अपने हाथों से अपना रील्स बनाकर इंटरनेट को अपना दीवाना बना लिया है। लोग डॉगी के काबिलियत की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • डॉगी ने खुद से बनाया रील्स
  • डांस वीडियो देखकर हो जाएंगे मोहित
  • डॉगी का वीडियो तेजी से वायरल

Dog Viral Video: आजकल हर किसी पर रील्स का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। क्या युवा, क्या बुजुर्ग आपको सारी जेनरेशन के लोग रील्स वीडियो बनाते मिल जाएंगे। अब रील्स का क्रेज इंसानों से निकलकर कुत्ते पर चढ़ गया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक कुत्ता अपने मालिक के मोबाइल पर रील्स बनाता दिख रहा है। डॉगी का यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स हैरान हैं। लोग कह रहे हैं कि अब कुत्तों पर भी वायरल होने का क्रेज हो गया है।

dog reels

कुत्ते ने बनाया रील्स (इंस्टाग्राम)

डॉगी ने दिखाई अपनी अदाएं

वीडियो में देखा जा सकता है कि कुत्ते ने खुद अपने पैरों से फोन का कैमरा चालू किया और रील्स बनाना शुरू कर दिया। डॉगी का यह क्यूट वीडियो देखकर हर कोई उसका दीवाना हो रहा है। डॉगी इस वीडियो ने जबरदस्त डांस करता नजर आ रहा है। खुद अपना रील्स बनाकर उसने इंटरनेट को भी अपना दीवाना बना दिया है। इस वीडियो को देखकर लोगों की हंसी नहीं रुक रही है। कई लोग डॉगी के काबिलियत की जमकर तारीफ कर रहे हैं। देखें क्यूट वीडियो-

End of Feed