Viral Video: डॉक्टर का अनोखा इलाज! सिर पर टांके नहीं, स्टेपलर पिन, वायरल वीडियो देख लोग रह गए हक्का-बक्का

Bihar Doctor Viral Video: बिहार के नवादा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सिर में चोट लगने के बाद एक व्यक्ति इलाज के लिए डॉक्टर के पास पहुंचा, लेकिन आरोप है कि डॉक्टर ने टांके लगाने की जगह स्टेपलर पिन से घाव बंद कर दिया।

Ajab Gajab Video: बिहार से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। आमतौर पर जब किसी व्यक्ति के सिर में गहरी चोट लगती है, तो डॉक्टर घाव को ठीक करने के लिए टांके लगाते हैं। लेकिन इस मामले में इलाज का तरीका इतना अजीब था कि लोगों ने डॉक्टर की लापरवाही पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। बताया जा रहा है कि यह घटना बिहार के नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र की है। यहां एक व्यक्ति के सिर में चोट लग गई थी, जिससे उसका सिर फट गया। दर्द और खून बहने के कारण वह तुरंत इलाज के लिए पास के एक डॉक्टर के पास पहुंचा।

Bihar Viral Video

बिहार में डॉक्टर की हैरान करने वाली हरकत, देखें वीडियो (फोटो: X/@Lawyer_Kalpana)

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

उसे उम्मीद थी कि डॉक्टर सामान्य तरीके से उसका इलाज करेंगे और घाव पर टांके लगाकर उसे ठीक करेंगे। लेकिन जो हुआ, वह देखकर हर कोई हैरान रह गया। आरोप है कि डॉक्टर ने घाव पर टांके लगाने की जगह साधारण स्टेपलर पिन का इस्तेमाल कर दिया। यानी जिस स्टेपलर का इस्तेमाल आमतौर पर कागजों को जोड़ने के लिए किया जाता है, उसी से मरीज के सिर के घाव को बंद करने की कोशिश की गई। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

End of Feed