Viral: इतनी बेरहमी से इंजेक्शन कौन लगाता है भाई? वीडियो देख निकल जाएगी चीख

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Nov 7, 2022, 10:11 AM IST

Today Viral Video: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक डॉक्टर महिला को बड़ी बेरहमी से इंजेक्शन लगा रही है। इस वाीडियो को देखने के बाद आपको हंसी भी आएगी और हैरानी भी होगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • इंजेक्शन लगाने का अनोखा अंदाज
  • वीडियो देखकर रह जाएंगे हक्के-बक्के
  • सोशल मीडिया पर छाया मजेदार वीडियो

Injection Funny Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको कई बार ऐसी-ऐसी चीजें देखने को मिल जाती हैं, जिन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इनमें कई बार मामले हंसाने वाले होते हैं, तो कुछ को देखकर लोग भौचक्के रह जाते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Viral Video) सामने आया है, जिसे देखकर आपको हंसी भी आएगी और चीख भी निकल जाएगी। क्योंकि, जिस तरह से एक महिला को डॉक्टर सुई लगा रही है, उसे देखकर किसी की भी चीख निकल सकती है। अब यह वीडियो (Trending Video) सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

injection Video

महिला के साथ तो खेल हो गया...(Photo Credit- Instagram)

इस दुनिया में आपको कब, क्या देखने और सुनने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा, जिसके बारे में हो सकता है आप कल्पना भी ना करें। वीडियो देखकर ऐसा लगता है ये नजारा किसी हॉस्पिटल का है। जहां एक महिला को महिला डॉक्टर सुई लगाने की तैयारी कर रही है। आप देख सकते हैं डॉक्टर कमर में सुई लगाने के लिए तैयार हैं। आमतौर इंजेक्शन आराम से लगाई जाती है। लेकिन, यहां तो माजरा कुछ और ही है। डॉक्टर बड़ी बेरहमी से महिला को इंजेक्शन लगा रही है। इतना ही नहीं बेचारी महिला दर्द के कारण नीचे गिर पड़ती है। इसके बावजूद डॉक्टर रुकने के लिए तैयार नहीं है। वहीं, एक दूसरा मरीज इस दर्दनाक नजारे को देखकर घबरा जाता है और डर के कारण बेचारा भाग खड़ा होता है। तो पहले आप इस मजेदार वीडियो को देखें...

End of Feed