DMK MP Candidate Viral Video: देश में लोकसभा चुनाव का दौर शुरू हो गया है। चारों ओर चुनाव को लेकर तैयारियां काफी तेज हो गई हैं। उम्मीदवार भी अपने चुनावी प्रचार-प्रसार में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। ऐसे में चुनावी प्रचार का एक ऐसा वीडियो (Viral Video) सामने आया है, जिसे देखने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। इस वीडियो उम्मीदवार को इतनी विशाल माला पहनाई जा रही है, जिसके लिए जेसीबी की मदद लेनी पड़ गई।
डीएमके सांसद उम्मीदवार को जेसीबी से पहनाई गई विशाल माला
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में नजर आ रहीं उम्मीदवार का नाम थमिज़ाची थंगापांडियन है, जो डीएमके पार्टी से सांसद उम्मीदवार हैं। बताया जा रहा है जेसीबी से विशाल फूलों की माला पहनाने के लिए सारा व्यवस्था शोलिंगनल्लूर विधायक अरविंद रमेश ने किया था। बता दें, थमिज़ाची थंगापांडियन दक्षिण चेन्नई सीट से उम्मीदवार हैं और यह वीडियो उनके क्षेत्र में प्रचार के दौरान का है।
