Chimpanzee Viral Video: सोशल मीडिया पर ऑनलाइन फूड डिलीवरी के कई मजेदार वीडियो (Trending Video) आपको देखने को मिल जाएंगे। इनमें कभी कस्टमर, तो कभी डिलीवरी ब्वॉय अपनी हरकतों से लोगों का दिल जीत लेते हैं। हालांकि, कई बार चौंकाने वाले वीडियो भी सामने आ जाते हैं, जिसे लेकर काफी बवाल भी मचता है। लेकिन, इन दिनों डिलीवरी को लेकर ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपको हंसी भी आएगी और हैरानी भी होगी। क्योंकि, एक डिलीवरी ब्वॉय जब पिज्जा डिलीवर करने पहुंचा तो उसे कोई इंसान नहीं बल्कि चिंपैंजी ने किया, जिसे देखकर डिलीवरी ब्वॉय भी दंग रह गया।
चिंपैंजी का स्वैग
ऐसा दावा किया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो (Viral Video) रूस का है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक डिलीवरी ब्वॉय पिज्जा लेकर डिलीवर करने पहुंचा है। घर के बाहर वो बैग रखता है और एक पिज्जा का पैकेट बाहर निकालता है। इसके बाद वो दरवाजे पर लगी घंटी को बजाता है। लेकिन, दरवाजा कोई इंसान नहीं बल्कि एक चिंपैंजी खोलता है। चिंपैंजी को देखकर डिलीवरी ब्वॉय चौंक जाता है। डर के कारण डिलीवरी ब्वॉय पीछे हट जाता है। हालांकि, चिंपैंजी शांत खड़ा रहता है। अगले पल वो डिलीवरी ब्वॉय को पैसे देता है और उससे पिज्जा लेता है। डिलीवरी ब्वॉय भी उसे पिज्जा थमा देता है और चुपचाप तेजी से में वहां से निकल जाता है। देखें वीडियो...
Chimpanzee paying for a pizza delivery in Russia 😳 t.co/YCvlUUvwZt
— ANI (@ANI) Oct 3, 2022
चिंपैंजी का स्वैग
वीडियो (Funny Video) देखकर आपको भी जरूर झटका लगा होगा। क्योंकि, जिस तरह से वो सूट-बूट पहने हुए था उसे देखकर कोई भी दंग रह जाए। अब यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग प्लेटफॉर्म पर धमाल मचा रहा है। ट्विटर पर इस वीडियो को '@closecalls7' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को 17 मिलियन से ज्यादा लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, ढाई लाख से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, 34 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को रिट्वीट किए हैं। आलम ये है कि लोग वीडियो पर चटकारे लेते हुए कमेंट कर रहे हैं और इसे बार-बार देख रहे हैं।
