Viral Video: रात के अंधेरे में चलती कार में घुसने लगा हिरण, फिर जो हुआ उसे देख रह जाएंगे दंग

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 28, 2022, 01:08 PM IST

Viral Video: रात के अंधेरे में एक गाड़ी सुनसान सड़क से गुजर रही थी। तभी एक हिरण आ गया और गाड़ी के अंदर घुसने की कोशिश करने लगा।। फिर जो हुआ उसे देखकर लोग हक्के-बक्के रह गए।

KEY HIGHLIGHTS
  • गाड़ी में घुसने लगा हिरण
  • शख्स ने लात मारकर हिरण को भगाया
  • चौंकाने वाला है वीडियो

Shocking Video: आप सबने अक्सर सड़कों पर जानवरों को घूमते देखा होगा। कई बार आप तेज रफ्तार में गाड़ी से जा रहे होते हैं और अचानक सामने कोई जानवर आ जाता है। कई बार तो घटनाएं भी घट जाती है। वहीं, कई बार जानवर भी अचानक गाड़ी पर हमला कर देते हैं। सोशल मीडिया पर आपको इस तरह के कई वीडियो (Viral Video) देखने को मिल जाएंगे। लेकिन, अब जो वीडियो सामने आया है उसे देखकर यकीन मानिए आप हैरान रह जाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो में रात के अंधेरे में एक हिरण चलती कार में घुसने की कोशिश करता है। फिर जो होता है उसे देखकर आपको यकीन करना मुश्किल हो जाएगा।

Deer Video

हिरण ने काटा बवाल

आमतौर पर हिरण का स्वभाव काफी शांत होता है। इंसानों को देखकर हिरण अक्सर दूर ही भागते हैं। हालांकि, कई बार जंगलों से निकलकर वो सड़कों पर भी पहुंच जाते हैं। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही दिखेगा। वीडियो (Trending Video) में आप देख सकते हैं काफी अंधेरा है और जंगलों के बीच सड़क गुजर रही है। रात के अंधेरे में एक कार वहां से गुजर रही है और गाड़ी का गेट खुला हुआ है। हिरण कार के अंदर घुसने की कोशिश करता है। हिरण कुछ हद तक अंदर घुस भी जाता है। लेकिन, अंदर बैठा एक शख्स उसे जोर से लात मारता है और हिरण गिरते हुए वहां से भाग जाता है। इसके बाद शख्स तेजी से दरवाजे को बंद कर देता है।

End of Feed