Burj Khalifa Viral Video: सोशल मीडिया पर इस एक वीडियो ने धूम मचाई हुई है। यह वायरल वीडियो बेहद भावुक कर देने वाला है। इस वीडियो में एक बेटी अपनी मां को दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa video) दिखाने ले जाती है। इस छोटे से पल ने हजारों लोगों का दिल छू लिया है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में अक्सर लोग अपने माता-पिता की छोटी-छोटी इच्छाओं को नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन बिनीता कर्की (daughter mother emotional story) ने ऐसा नहीं किया। उन्होंने अपनी मां का एक सपना पूरा किया और उसे दुनिया के सबसे ऊंचे टावर तक ले गईं। बिनीता ने इस खास पल को वीडियो के रूप में शेयर किया, जो अब सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।
बेटी ने मां को दिखाया बुर्ज खलीफा (Photo: Instagram/boldbinita)
महिला के चेहरे पर दिखी सादगी और सुकून भरी मुस्कान
वीडियो में उनकी मां लाल रंग की साड़ी पहनी हुई नजर आती हैं। उनके चेहरे पर सादगी और सुकून भरी मुस्कान साफ दिखाई देती है। ऐसा लगता है जैसे वह इस पल को दिल से महसूस कर रही हों। पहली बार इतनी ऊंची और भव्य इमारत को इतने करीब से देखना उनके लिए एक खास अनुभव था। Burj Khalifa की ऊंचाई करीब 828 मीटर है, और इसकी भव्यता देखने लायक होती है। लेकिन इस वीडियो (Dubai viral video) में लोगों को सिर्फ इमारत की ऊंचाई नहीं, बल्कि मां-बेटी के बीच का प्यार ज्यादा खास लगा। यही वजह है कि यह वीडियो (emotional viral video) अब सोशल मीडिया (viral video) पर लोगों के दिलों को छू रहा है। एक क्लिक में यहां देखें वीडियो:
इंटरनेट यूजर्स कर रहे भावुक कर देने वाला कमेंट्स
वीडियो (heart touching story) के साथ लिखा गया कैप्शन भी लोगों को बहुत पसंद आया। उसमें बताया गया कि मेहनत और प्यार से मां (family love viral video) को इस खास जगह तक लाया गया है। इस सच्चे और भावुक एहसास ने लोगों को और भी ज्यादा जोड़ दिया। कमेंट सेक्शन में लोग इस बेटी की तारीफ कर रहे हैं और मां के लिए दुआएं दे रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि यह वीडियो (trending video) उन्हें अपने माता-पिता की याद दिलाता है। आपको बता दें कि यह trending video सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर boldbinita नामक अकाउंट पर शेयर किया गया है। जिसे अभी तक हजारों लोगों ने देखा है। कुल मिलाकर अगर इस viral video के बारे में कहा जाए तो यह हमें एक जरूरी सीख देता है कि हमें अपने माता-पिता के सपनों और खुशियों का भी ध्यान रखना चाहिए। आप कब अपने माता-पिता या फिर दादा-दादी या नाना-नानी को सरप्राइज देने का प्लान बना रहे हैं?
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
