Viral Video : पारो के गेटअप में क्‍यूट बच्‍ची ने ऐश्‍वर्या को दी टक्‍कर, यूजर्स बोले- 'इसे बॉलीवुड में होना चाहिए'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 21, 2023, 02:04 PM IST

Devdas Recreate Viral Video : संजय लीला भंसाली की इस फिल्‍म में बहुत सी ऐसी चीजें थीं, जिन्‍हें लोगों ने पसंद किया था। इस बेहतरीन फिल्‍म की एक्टिंग से लेकर इसके पात्रों की नकल को आज भी लोग पसंद करते हैं। समय-समय पर देवदास के कई दृश्यों को लोगों ने दोबारा बनाने की कोशिश की है।

Devdas Recreate Viral Video : संजय लीला भंसाली की फिल्‍म देवदास लगभग सभी ने देखी होगी। इस फिल्‍म को उनकी सबसे प्रतिष्ठित फिल्मों में से एक माना जाता है। इस फिल्‍म में कई ऐसी चीजें देखने को मिली थीं जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय बच्चन के बेजोड़ अभिनय से लेकर माधुरी दीक्षित का मंत्रमुग्ध कर देने वाले डांस तक फिल्‍म में सभी चीजें काफी बेहतर ढंग से प्रस्‍तुत की गई थीं। वहीं, दिखाए गए रॉयल सेट ने भी फिल्‍म की भव्‍यता में चार चांदा लगा दिए थे। संजय लीला भंसाली की इस फिल्‍म में बहुत सी ऐसी चीजें थीं, जिन्‍हें लोगों ने पसंद किया था।

​Devdas Recreate Viral Video, Devdas, 21 Years of Devdas


पारो की नकल करती बच्‍ची।

इस बेहतरीन फिल्‍म की एक्टिंग से लेकर इसके पात्रों की नकल को आज भी लोग पसंद करते हैं। समय-समय पर देवदास के कई दृश्यों को लोगों ने दोबारा बनाने की कोशिश की है। देवदास फिल्‍म के 21 साल पूरे होने पर ऐसा ही एक वीडियो आजकल वायरल हो रहा है। इसमें छोटी लड़की द्वारा देवदास के एक दृश्य को रीक्रिएट किया गया है। दरअसल, वीडियो को कियारा खन्ना के पेज से इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया है। वे प्रतिष्ठित फिल्मों के कठिन मोनोलॉग की नकल करने के लिए इंस्टाग्राम पर काफी लोकप्रिय हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में बच्‍ची को पारो (ऐश्वर्या) की नकल करते देखा जा सकता है। उस सीन में पारो देव (शाहरुख) को ठकुराइन के रूप में अपने गुरूर को दिखाती है।

End of Feed