Crocodile Ke Saath Dance Video: सोशल मीडिया पर अगर आप एक्टिव हैं, तो आपको एक से एक मजेदार वीडियो (Shocking Video) देखने को मिल जाएंगे। इनमें कुछ वीडियो हंसाने वाले होते हैं, जबकि कुछ को देखकर हैरानी होती है। वहीं, कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। हालांकि, इन वीडियो पर यूजर्स जमकर चटकारे लेते रहते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Dance Video) सामने आया है, जिसे देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। क्योंकि, इस वीडियो में एक शख्स 'समंदर के सिकंदर' यानी मगरमच्छ के साथ डांस कर रहा था। जिसने भी इस वीडियो को देखा वो देखता ही रह गया।
मगरमच्छ के साथ धांसू डांस
मगरमच्छ कितना खतरनाक होता है, इससे हम सब वाकिफ है। पलक झपकते ही वो बड़े से बड़े जानवरों को अपना शिकार बना लेता है। इतना ही नहीं पानी के अंदर उसका एकक्षत्र राज चलता है, तभी तो उसे समंदर का सिकंदर कहा जाता है। मगरमच्छ का नाम सुनते ही लोगों के पसीने छूट जाते हैं और उसे देखते ही दूर भाग खड़े होते हैं। कई लोग तो मगरमच्छ के डर से पानी के अंदर जाना भी नहीं जाना चाहते। लेकिन, इस वायरल वीडियो (Viral Video) में आपको कुछ ऐसा दिखेगा, जिसे देखकर आप हक्के-बक्के रह जाएंगे। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह एक शख्स मगरमच्छ के साथ पानी के अंदर डांस कर रहा है। तालाब के बीचोबीच शख्स मगरमच्छ के साथ रोमांटिक अंदाज में डांस कर रहा है। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है जैसे दोनों को काफी मजा आ रहा है।
Florida man strikes again t.co/MAgGnFkymk
— ANI (@ANI) Oct 18, 2022
मगरमच्छ के साथ रोमांटिक हुआ शख्स
वीडियो (Trending Video) देखकर आप भी जरूर हैरान रह गए होंगे। कई लोगों को तो इस नजारे पर यकीन करना मुश्किल हो रहा होगा। लेकिन, यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। ट्विटर पर इस वीडियो को '@BornAKang' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 12 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, 4 लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं यूजर्स चटकारे लेते हुए वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि लगता है भाई अब तक कुंवारा है। किसी का कहना है कि मगरमच्छ में अपनी गर्लफ्रेंड को देख रहा है। वहीं, कुछ का कहना है कि ये तो पालगपन है।
