Crocodile Viral Video: मगरमच्छ पानी का सबसे खूंखार जानवर होता है। अपने इलाके में पाकर वह बड़े से बड़े सूरमा को मौत के घाट उतार देता है। कई बार तो वह पानी के बाहर आकर भी अपना शिकार कर लेता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आपकी हालत खराब हो जाएगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि मगरमच्छ पानी के बाहर निकलकर जोरदार तरीके से अपने शिकार पर धावा बोलता है। इस वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स को भी हैरान कर दिया है।
मगरमच्छ का वीडियो (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
अपने शिकार को सूंघ लेता है मगरमच्छ
वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि जैसे मगरमच्छ ने अपने शिकार को सूंघ लिया हो। इसके बाद वह पानी से बाहर निकलकर अपने शिकार को दबोच लेता है। यह देखने में बहुत ही खूंखार लगता है। आपने इंटरनेट पर कई ऐसे वीडियो देखे होंगे, जिसमें मगरमच्छ शेर और चीता जैसे जानवरों से भी पंगा लेता नजर आता है। इस वीडियो में ऐसा लगता है कि मगरमच्छ बस तबाही ला देगा। आपको नजर आ रहा होगा कि एक जेब्रा और दो अन्य जानवर नदी के अंदर अपनी प्यास बुझाने आते हैं। देखें वीडियो-
इसी बीच पानी के अंदर घात लगाए मगरमच्छ बैठा होता है। जैसे ही मगरमच्छ की नजर उन जानवरों पर पड़ती है, वह तूफानी स्पीड में बाहर आता है। इसके बाद वह उनमें से एक जानवर को दबोच लेता है। यह देखकर जेब्रा और दूसरा अन्य जानवर सहम जाते हैं। मगरमच्छ का यह खूंखार रूप देख नेटिजन्स भी सहम गए हैं। वीडियो को wildlifemoreandwildlife_stories नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया गया है।
