Viral Video: 2 अक्तूबर को देशभर में दशहरा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। पर सोशल मीडिया पर इसके वीडियो अब भी वायरल हो रहे हैं। जिसे देखने के बाद आपके चेहरे पर भी एक मुस्कान आ जाएगी। पहले तो यकीन नहीं होगा पर अंत तक वीडियो देखते-देखते आप यकीन कर लेंगे। सोशल मीडिया पर इस समय जो वीडियो वायरल हो रहा है। उसमें आप देख सकते हैं कि स्टेज पर रामलीला का मंच लगा हुआ है। जहां पर एक महिला कुछ नाम अनाउंसमेंट करते हुए दिखाई दे रही है।
फाइनल जीतने के बाद टीम India पहुंची रामलीला देखने!(साभार: X)
पूरी वीडियो में क्या-क्या है?
वीडियो की शुरुआत में आप देखते हैं कि सामने रामलीला का मंच लगा हुआ है। उसके सामने बड़ी संख्या में लोग बैठे हुए हैं। जो इस कार्यक्रम का आनंद ले रहे हैं। वहीं स्टेज पर एक महिला कुछ अनाउंस करते हुए दिखाई दे रही है। बस महिला का यही अनाउंसमेंट वीडियो वायरल होने की वजह है। आप अगर महिला द्वारा लिए जा रहे तमाम नामों को ध्यान से सुनेंगे तो आपको पत चल जाएगा। बता दें कि रामलीला का मंचन जब होता है तो बीच-बीच में कार्यक्रम को प्रस्तुत कर रहे कलाकारों का हौसला बढ़ाने के लिए प्रोग्राम देख रहे लोग कुछ पैसे दान देते हैं।
जिसको कार्यक्रम का संचालन कर रहा शख्स उनका नाम लेकर बताता है कि किसने पैसे दिए हैं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला जिन भी व्यक्तियों का नाम ले रही है। वह सब भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में कुछ लड़के भी नजर आते हैं। इन लड़कों ने ही कुछ पैसे दान किए हैं मगर इसके साथ उन्होंने जो नाम लिखवाए हैं वह सभी इंडियन क्रिकेटर हैं। इसलिए महिला नाम लेकर बताती है कि किसने कितने रुपये दान किए हैं।
महिला बोलती है, '11 रुपए की धनराशि रोहित शर्मा कप्तान, 11 रुपए की धनराशी तिलक वर्मा, 11 रुपए की धनराशि शिवम दूबे, 11 रुपए की धनराशि अभिषेक शर्मा, 11 रुपए की धनराशि युजवेंद्र चहल।' इसके अलावा भी कई खिलाड़ियों के नाम से इन लोगों ने पैसे दान किए हैं। इस वीडियो को एक्स प्लेटफॉर्म पर @confusing_wot नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। जिसके कैप्शन में लिखा है, 'ये सही था गुरु'। इसके अलावा वीडियो पर मजाकिया अंदाज में लिखा है, 'फाइनल जीतने के बाद टीम इंडिया पहुंची रामलीला देखने।' यूजर्स ने भी कई तरह के कमेंट्स किए हैं।
