Video: भूकंप के बीच खाने के लिए टेबल की ओर भागते चीनी लड़के का वीडियो वायरल, देखकर मजे ले रहे यूजर्स

Viral Video: वीडियो की शुरुआत में एक परिवार को दिखाया गया है, जिसमें एक पिता और उसके दो बेटे हैं। जो एक साथ डाइनिंग टेबल पर बैठकर खाना खा रहे हैं। कुछ ही देर बाद, भूकंप आता है। तब वह अपने छोटे बेटे को पकड़कर घबराकर दरवाजे की ओर भागता है।

Viral Video: भूकंप के दौरान टेबल से खाना लेने के लिए भागता हुआ एक चीनी लड़के का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार , 23 जून को दक्षिणी चीन के किंगयुआन में भूकंप आया। इसके बाद सोशल मीडिया पर लाखों लोगों ने इस वीडियो को खूब पसंद किया। क्लिप में, बच्चा भूकंप के झटकों के बीच टेबल से खाना लेने के लिए भागता हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि उसका बाकी परिवार डर के मारे भाग रहा है।

खाना खाता हुआ लड़का।

वीडियो की शुरुआत में एक परिवार को दिखाया गया है, जिसमें एक पिता और उसके दो बेटे हैं। जो एक साथ डाइनिंग टेबल पर बैठकर खाना खा रहे हैं। कुछ ही देर बाद, भूकंप आता है, जिसके बाद पिता, जिसका उपनाम ली है, अपने छोटे बेटे को पकड़कर घबराकर दरवाजे की ओर भागता है। बड़ा बेटा पहले तो पिता का पीछा करता है। हालाँकि, कुछ ही देर बाद, वह खाना लेने के लिए वापस डाइनिंग टेबल पर भागता है। अपने पिता के भागने के लिए चिल्लाने के बावजूद, लड़का खाना खाना खाता रहता है। एक बार तो वह कुछ बर्तन भी उठाने की कोशिश करता है। हालांकि, उसके पिता तुरंत आगे आते हैं और लड़के को बर्तन वापस रखने के लिए मनाते हैं।

End of Feed