Chimpanzee Viral Video: सोशल मीडिया आज के समय में ऐसा जरिया बन चुका है, जहां आपको एक से एक मजेदार चीजें देखने को मिल जाएगी। इनमें कुछ तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ मामलों को देखकर दुनिया दंग रह जाती है। इसी कड़ी में एक चिपैंजी का वीडियो (Viral Video) तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप हंसी को नहीं रोक पाएंगे। इतना ही नहीं चिंपैंजी का स्वैग देखकर आप सोच में पड़ जाएंगे। आलम ये है कि लोगों को वीडियो काफी पसंद आ रहा है और इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।
चिंपैंजी का धांसू अंदाज
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह चिंपैंजी आराम से बैठे हुए है। उसके हाथ में एक नारियल है, जिसमें स्ट्रॉ लगाकर वो पानी पी रहा है। इतना ही नहीं पीले रंग का उसने चश्मा भी पहन रखा है। चिल मारते हुए वो नारियल पानी पी रहा है और फिर स्टाइल से चश्मे को हटाता है। जिसने भी इस चिंपैंजी का स्वैग देखा वो देखता रह गया। आलम ये है कि यह वीडियो (Trending Video) अब सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर धमाल मच रहा है और यूजर्स बार-बार इस मजेदार वीडियो को देख रहे हैं। तो पहले आप भी इस वीडियो को देखें...
चिंपैंजी का धांसू अंदाज
बताया जा रहा है कि यह चिंपैंजी यूएसए के फ्लोरिडा में मियामी स्थित जूलॉजिकल वाइल्डलाइफ फाउंडेशन में रहता है। इस मजेदार वीडियो (Funny Video) को इंस्टाग्राम पर 'limbanizwf' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस क्यूट वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 26 हजार से ज्यादा लोग वीडियो को पसंद कर चुके हैं। वहीं, कुछ लोग इस चिंपैंजी की जमकर तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोग चटकारे लेते हुए इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। किसी का कहना है कि यह चिंपैंजी तो सो कूल एंड हैंडसम है। तो चिंपैंजी का अंदाज आपको कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।
