Viral Video: पिता के हमशक्ल को देख हैरत में पड़ा बच्चा, फिर हुआ कुछ ऐसा, देख हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jun 11, 2023, 08:46 AM IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपकी हंसी निकल जाएगी। दरअसल, इस वीडियो एक बच्चा है, जो अपने पिता की गोद में रहता है। फिर वह अपने पिता के जुड़वा हमशक्ल को देखता है। अब ऐसे में वह कन्फ्यूज हो जाता है कि आखिर उसका पिता कौन है।

KEY HIGHLIGHTS
  • पिता के हमशक्ल को देख हैरान हुआ बच्चा
  • कभी इसको तो कभी उसको कहने लगा पापा
  • जमकर वायरल हो रहा ये मजेदार वीडियो

Lookalike Viral Video: इंस्टाग्राम पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्चा अपने पिता की गोद में है। लेकिन इसके बाद आपको जो देखने को मिलेगा, उसे देखने के बाद आप भी हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। ये वीडियो (Viral Video) काफी मजेदार है और इसे देखने के बाद आप भी दोबारा जरूर देखेंगे। आलम ये है कि लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं और शेयर भी कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक बच्चा अपने पिता की गोद में है। वहीं पर उसके पिता का हमशक्ल भी रहता है, जिसे देखने के बाद बच्चा शॉक्ड हो जाता है कि आखिर उसका असली पिता है कौन। ऐसे में वह कभी एक के पास तो कभी दूसरे की गोद में जाने के लिए बोलने लगता है। ये वीडियो काफी प्यारा है और काफी मजेदार भी।

End of Feed