Miracle Video Viral: सड़क पर चलने वालों को यह सख्त निर्देश होता है कि हमेशा सावधानी से गाड़ी चलाएं। इसके बाद भी कई लोग लापरवाही से गाड़ी चलाते हैं और उनकी वजह से एक्सीडेंट हो जाते हैं। हालांकि, कई बार यह भी देखा गया है कि बिना गलती के भी एक्सीडेंट हो जाते हैं। कुछ एक्सीडेंट इतने खतरनाक होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों की रूह कांप जाती है। क्या आप सोच सकते हैं कि एक छोटी सी बच्ची को कोई कार कुचल दे और बच्ची को खरोंंच भी न आए। यह एक तरह से चमत्कार ही है।
कार एक्सीडेंट
हैरान करने वाला वीडियो
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ऐसा ही कुछ चमत्कार देखने को मिल रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बच्ची के ऊपर कार का पहिया चढ़ जाता है और बच्ची को कार कुचल देती है। इसके बाद भी बच्ची को एक खंरोंच तक नहीं आती है। आप देख सकते हैं कि कार का पहिया ऊपर से गुजरने के बाद बच्ची बड़े आराम से उठ खड़ी होती है और वहां से चली जाती है। जिसने भी यह वीडियो देखा उसकी आंखें खुली की खुली रह गईं। सोशल मीडिया यूजर्स को भी इस वीडियो को देखकर भरोसा नहीं हो रहा है। देखें वीडियो-
जाको राखे सईंया मार सके ना कोय।यकीन करना मुश्किल है कि बच्ची ऐसे हादसे मे बच गयी.अभिभावक और वाहन चालाक दोनों ने… t.co/iDtDNTOnOQ
— ANI (@ANI) Oct 21, 2022
वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक कार सड़क से गुजर रही होती है। इसी बीच एक बच्ची अपने खिलौने वाली गाड़ी चलाते हुए बीच सड़क पर आ जाती है। वह कार से टकराती है और अचानक से कार के नीचे चली जाती है। आप देख सकते हैं कि अचानक हुए इस हादसे में कार वाला खुद को कंट्रोल नहीं कर पाता है और गाड़ी के आगे का पहिया बच्ची के ऊपर चढ़ा देता है। इसके बाद भी बच्ची का बाल भी बांका नहीं होता। वह चमत्कारिक रूप से उठ खड़ी होती है और वहां से भाग जाती है।
लोगों को चमत्कार पर नहीं हो रहा यकीन
इस हादसे को देखकर जहां एक तरफ लोगों के रोंगटे खड़े हो रहे हैं, वहीं किसी को भी इस चमत्कार पर यकीन नहीं हो रह है। वीडियो को IPS अधिकारी दीपांशु काबरा ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘जाको राखे साईंया मार सके ना कोय। यकीन करना मुश्किल है कि बच्ची ऐसे हादसे में बच गई। अभिभावक और वाहन चालक दोनों ने घोर लापरवाही बरती, जिसका नतीजा बच्ची के लिए प्राणघातक हो सकता था।’
