Viral Video: भैंस का तांडव...उठा-उठाकर लोगों को ऐसे पटका, देखकर आंखें खुली की खुली रह जाएंगी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 11, 2023, 01:08 PM IST

Buffalo Attack Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें भैंस ने जमकर तांडव मचाया। आलम ये है कि इस नजारे को देखकर लोग दंग रह गए।

KEY HIGHLIGHTS
  • भैंस का आतंक
  • सरेआम लोगों को उठाक-उठाकर पटका
  • चौंकाने वाला वीडियो वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया पर आपको कब, क्या देखने और सुनने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐसी-ऐसी मजेदार चीजें देखने को मिल जाती हैं, जिनपर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ मामले ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों की हंसी छूट जाती है। इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखकर आपको हैरानी भी होगी और जमकर ठहाके भी लगाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो (Buffalo Viral Video) में भैंस ने ऐसा तांडव मचाया, जिससे हाहाकार मच गया।

Buffalo Video

भैंस का तांडव, (Photo Credit- Instagram)

यह वायरल वीडियो किसी गली मोहल्ले का लग रहा है। हमारे यहां गली मोहल्लों में गाय-भैंस अक्सर घूमती रहती हैं। कई बार लोग इन्हें परेशान करते हैं, तो कभी-कभी ये बेजुबान जानवर भी तांडव मचाते हैं। इस वीडियो (Shocking Video) में आपको बुजेबान का तांडव ही देखने को मिलेगा। वीडियो (Trending Video) में आप देख सकते हैं भैंस कुछ लोगों को दौड़ाते हुए दुकान के पास पहुंच जाती है और पहले एक महिला को हवा में उछाल कर गिरा देती है। इसके बाद एक दूसरी भैंस एक शख्स पर जोरदार हमला करती है। देखते ही देखते नजारा ऐसा हो जाता है, जिसे देखकर लोगों की बोलती बंद हो गई। देखें वीडियो...

End of Feed