Viral Video: इधर पंडितजी पढ़ रहे थे मंत्र उधर शादी के मंडप में सो गई दुल्हन, फिर हुआ कुछ ऐसा कि कांप उठी

Dulhan Viral Video: आप देख पाएंगे कि दुल्हन को जगाने के लिए कोई महिला आती है। हो सकता है कि वह दुल्हन की मां हो। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही दुल्हन की मां उसे उठाने के लिए उसके पास आती है, दुल्हन इतनी तेजी से चौंकती है, जैसे वह डर गई हो। हालांकि, वह अपनी मां को देखकर थोड़ा नॉर्मल हो जाती है।

Dulhan Viral Video: भारत में शादी की रस्में काफी ज्यादा होती हैं। ज्यादातर शादी की रस्में दूल्हा और दुल्हन के साथ ही निभाई जाती हैं। हाालंकि, कुछ रस्में दूल्हा और दुल्हन के घरवाले भी निभाते हैं। शादी के दो-तीन दिन पहले से ही रस्में शुरू हो जाती हैं, जो दुल्हन की विदाई के बाद भी चलती रहती हैं। इतनी ज्यादा रस्मों के बाद दूल्हा और दुल्हन का थकना लाजमी है। कई बार तो शादी के मंडप तक पहुंचते-पहुंचते दूल्हा और दुल्हन इतना थक जाते हैं कि उन्हें नींद आने लगती है।

Dulhan Viral Video

शादी के मंडप में सो गई दुल्हन (इंस्टाग्राम)

वीडियो देखकर आपको भी आएगा मजा

सोशल मीडिया पर इसी तरह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल हो रहा वीडियो शादी की मंडप से जुड़ा है। वीडियो में आप देख पाएंगे कि जयमाला के बाद दूल्हा और दुल्हन मंडप में बैठ चुके हैं। इस दौरान पंडितजी मंत्रोच्चार कर दोनों की शादी करवा रहे हैं। हालांकि, शादी के मंडप में बैठे-बैठे दुल्हन को नींद आ जाती है। आप देख पाएंगे कि कई बार दूल्हा इशारे में अपनी दुल्हन को उठाता है। हालांकि, दुल्हन को इतनी अधिक नींद लगी होती है कि वह बार-बार सो जाती है। देखें वीडियो-

End of Feed