Wedding Video: आजकल की शादियों में डांस न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। शादियोंं में दूल्हा-दुल्हन तो डांस करते ही हैं। सबसे ज्यादा महफिल उनके दोस्त लूटते हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर दुल्हन के बेस्ट फ्रेंड का डांस तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दुल्हन का बेस्ट फ्रेंड अपने डांस से महफिल लूटता नजर आ रहा है। बेस्ट फ्रेंड ने अपने डांस से गदर काट दिया है। बेस्ट फ्रेंड का डांस इतना जबरदस्त है कि दूल्हा भी मुंह खोलकर उसका डांस देखता रह गया।
दुल्हन के बेस्ट फ्रेंड का डांस (इंस्टाग्राम)
दुल्हन की शादी में बेस्ट फ्रेंड ने लगाया चार चांद
बेस्ट फ्रेंड ने अपने सबसे अच्छी दोस्त की शादी में 'तेरी यारी' और 'जोगी माही' पर जबरदस्त डांस किया। बेस्ट फ्रेंड का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है। वीडियो देखने के बाद यूजर्स ने बेस्ट फ्रेंड की जमकर तारीफ की है। बेस्ट फ्रेंड ने अपने डांस से शादी में आए मेहमानों को भी इम्प्रेस कर दिया। आप देख सकते हैं कि दुल्हन का बेस्ट फ्रेंड लाल शेरवानी पहने नजर आ रहा है। उसने डांस फ्लोर पर अपने जबरदस्त मूव्स से आग लगा दी है। देखें वीडियो-
बेस्ट फ्रेंड का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर अपनी छाप छोड़ रहा है। बेस्ट फ्रेंड के डांस में सबसे खास बात यह है कि उसके एक्सप्रेशंस दिल लूट रहे हैं। बेस्ट फ्रेंड का डांस देखकर यूजर्स कह रहे हैं कि हर दुल्हन ऐसा दोस्त चाहती है, जो उसके खास दिन के मौके पर चार चांद लगा सके। वीडियो को swapnil_0106_ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा, 'मेरे यार की शादी।'
