Video: आजकल लोगों में वायरल होने का भूत इतना अधिक सवार हो गया है कि वह कुछ भी करने को तैयार हैं। आपने सोशल मीडिया पर तमाम ऐसी वीडियो देखी होंगी, जिसे देखकर आपको बड़ा झटका लग जाता होगा। दरअसल, आजकल हर किसी के हाथ में स्मार्टफोन हो गया है। जिसके बाद वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। इसी सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए वह अजीबोगरीब हरकतें करते नजर आते हैं।
खतरनाक स्टंट (फोटो साभार- एक्स)
हैरान करने वाला स्टंट
आपने सोशल मीडिया पर लोगों को कार या बाइक पर तरह-तरह के स्टंट करते देखे होंगे। कई बार यह स्टंट इतने भयंकर होते हैं, जिससे लोगों की जान पर बन आती है। इन स्टंट को देखकर ऐसा लगता है कि लोगों को अपनी जान की परवाह ही नहीं है। कुछ स्टंट देखकर तो आपके होश ही उड़ जाते होंगे। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को बाइक पर बिठाकर खतरनाक स्टंट कर रहा है। देखें वीडियो-
आप देख पाएंगे कि लड़की अपने बॉयफ्रेंड के खतरनाक स्टंट से बिल्कुल भी डर नहीं रही है। वह बिना किसी डर के बाइक पर आराम से बैठी दिख रही है। वीडियो इतना अधिक खतरनाक है, जिसे देखकर आपकी आत्मा कांप जाएगी। सोचिए अगर बाइक अचानक फिसल जाती तो दोनों की ही जान जा सकती थी। इस हैरान करने वाले वीडियो को MANOJ SHARMA LUCKNOW UP नाम के एक्स अकाउंट से पोस्ट किया गया है।
