Video: मेट्रो में सफर करते समय लड़के को आई नींद, तभी बगल में बैठी लड़की ने कर दिया ऐसा काम

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Dec 24, 2022, 11:12 AM IST

Viral Video: आप देख सकते हैं कि एक युवक मेट्रो में बैठे-बैठे नींद लेने लगता है। लड़का इतनी ज्यादा गहरी नींद में होता है कि वह धीरे-धीरे आगे की तरफ झुकने लगता है। इसी बीच बगल में बैठी लड़की कुछ ऐसा करती है, जिसे देखकर आपको भी मजा आएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • वायरल हुआ मजेदार वीडियो
  • मेट्रो में बैठे लड़के को आई नींद
  • बगल में बैठी लड़की ने की मदद

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर रोज कुछ न कुछ अनोखा वायरल होता रहता है। इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। यह वीडियो एक मेट्रो का है। आपने अगर कभी मेट्रो में सफर किया होगा तो देखा होगा कि कई लोग सीट पर बैठे-बैठे सोते रहते हैं। वैसे भी सफर के दौरान कई लोगों को नींंद आने लगती है। इस वीडियो में भी ऐसा ही है। आप देख सकते हैं कि एक युवक मेट्रो में बैठे-बैठे नींद लेने लगता है। इसी बीच बगल में बैठी लड़की कुछ ऐसा करती है, जिसे देखकर आपको भी मजा आएगा।

metro

दिल्ली मेट्रो (इंस्टाग्राम)

वीडियो में देखा जा सकता है कि मेट्रो (Metro) में बहुत सारे लोग बैठे हैं। इन सबके बीच नीली टीशर्ट में एक लड़का बैठा नजर आता है। यह लड़का नींद लेता नजर आता है। इस चक्कर में वह झूमता रहता है। वहीं दरवाजे के ठीक बगल वाली सीट पर एक लड़की बैठी दिखती है। इसी लड़की के बगल में बैठा नीली टीशर्ट में लड़का बैठे-बैठे सोता दिखता है। लड़का इतनी ज्यादा गहरी नींद में होता है कि वह धीरे-धीरे आगे की तरफ झुकने लगता है। देखें वीडियो-

End of Feed