Funny Video: सोशल मीडिया पर आपने हंसी-मजाक के कई सारे वीडियो देखे होंगे। कुछ लोग इतने खुराफाती होते हैं कि वह जानवरों से भी हंसी-मजाक करने लग जाते हैं। कुछ लोगों को जानवरों को परेशान करने में बड़ा मजा आता है। इन दिनों एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि बाइक सवार दो युवक एक भैंसे के साथ मजाक करने लगते हैं। इसके बाद भैंसा उन बाइक सवार युवकों को ऐसा मजा चखाता है, जिसे देखकर आपका हंसते-हंसते पेट फूल जाएगा।
भैंसे ने पटका (ट्विटर)
भैंसे से पंगा लेना पड़ा भारी
आप देख सकते हैं कि दोनों युवक एक ही बाइक में सवार हैं। वह सड़क पर लंबी सींग वाली एक भैंसा देखते हैं। इसके बाद उस भैंसे को परेशान करने के बारे में सोचते हैं। आप देख सकते हैं कि बाइक चला रहा युवक एक्सीलेटर ज्यादा घुमाकर गाड़ी से जोर की आवाज निकालता है। इससे भैंसा परेशान हो जाता है। इसके बाद भैंसे को गुस्सा आ जाता है और वह दोनों युवकों को खदेड़ लेता है। जैसे ही दोनों युवक भैंसे को अपनी तरफ आता हुआ देखते हैं, गाड़ी लेकर भागने लगते हैं। हालांकि, भैंसा उनके पास पहुंच जाता है। देखें वीडियो-
The bull also wants to ride a motorcycle t.co/Ptp79xDdYj
— ANI (@ANI) Dec 19, 2022
अंत में आप देखेंगे कि भैंसे से पंगा लेना दोनों युवकों को ऐसा भारी पड़ता है कि शायद ही वह अब दोबारा ऐसा काम करेंगे। वीडियो देखने में बेहद फनी है। बाइक की इरिटेटिंग आवाज ने भैंसे को ऐसा भड़काया कि वह दोनों युवकों को खदेड़ लेता है और उन्हें सड़क पर उठाकर पटक देता है। दोनों युवक जिस तरह बाइक से नीचे गिरते हैं, वह देखने में बहुत ही फनी है। वीडियो को 'Fun Viral Vids' नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है।
