Viral Video: बिहार में भैंस पर चढ़कर बैठने की कोशिश में धड़ाम से गिरे नेताजी, वायरल हो रहा वीडियो

Viral Video: शेखपुर शहर के तीन मुहानी मोड़ पर बिहार बंद के दौरान उस समय अजब- गजब दृश्य देखने को मिला जब राजद विधायक विजय सम्राट बंद के दौरान अपने समर्थकों का मनोबल बढ़ाने के लिए भैंस पर चढ़ गए। लेकिन, भीड़ में भैंस बिफ़र गई और विधायक सड़क पर गिर पड़े । यह दृश्य देखकर समर्थकों को भी हंसी आ गई।

Viral Video: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में महागठबंधन द्वारा आहूत राज्यव्यापी बंद के मद्देनजर विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं के सड़कों पर उतरने से राज्य के कई हिस्सों में रेल और सड़क यातायात बुधवार को बाधित हो गया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव और ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) गठबंधन के कई अन्य विपक्षी नेओं ने पटना में निर्वाचन आयोग के कार्यालय तक मार्च का नेतृत्व किया। बड़ी संख्या में विपक्षी दलों के नेताओं ने पटना के महात्मा गांधी सेतु पर टायर जलाकर सड़क यातायात बाधित कर दिया। बिहार बंद के प्रदर्शन के दौरान भैंस के पीठ पर चढ़े विधायक बिदकी भैंस ने विधायक को गिरा दिया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

भैंस द्वारा नेता को गिराए जाने का प्रतीकात्‍मक चित्र। (फोटो क्रेडिट: AI)

गौरतलब है कि, शेखपुर शहर के तीन मुहानी मोड़ पर बिहार बंद के दौरान उस समय अजब- गजब दृश्य देखने को मिला जब राजद विधायक विजय सम्राट बंद के दौरान अपने समर्थकों का मनोबल बढ़ाने के लिए भैंस पर चढ़ गए। लेकिन, भीड़ में भैंस बिफ़र गई और विधायक सड़क पर गिर पड़े । यह दृश्य देखकर समर्थकों को भी हंसी आ गई।

End of Feed