Video: छत्तीसगढ़ में रेस्‍क्‍यू के बाद हाथी के बच्‍चे ने किया ऐसा काम, देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे

Viral Video: रेस्‍क्‍यू के बाद हाथी के बच्‍चे ने जेसीबी मशीन के पास जाकर उसे छुआ। यहां तक ​​कि उसे गले लगाने की कोशिश भी की और फिर अपने झुंड में शामिल हो गया।

Viral Video: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से सामने आया एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। इस घटना में वन विभाग के कर्मचारियों और स्थानीय ग्रामीणों ने चिलकागुड़ा गांव के पास कीचड़ भरे गड्ढे में गिरे एक हाथी के बच्चे का रेस्‍क्‍यू किया। लैलुंगा और घरघोड़ा वन रेंज में घूम रहे एक बड़े झुंड का यह बच्चा उस समय फंस गया जब झुंड उस इलाके में पानी पी रहा था और नहा रहा था।

हाथी के बच्‍चे का रेस्‍क्‍यू।

युवा हाथी बाहर निकलने के लिए काफी संघर्ष कर रहा था। इस दौरान उसकी दर्द से कराहती आवाजें पूरे जंगल में गूंज रही थीं। जब ग्रामीणों ने बच्चे की दुर्दशा देखी तो उन्होंने वन अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। सहायता की प्रतीक्षा किए बिना झुंड के नज़दीक होने के बावजूद वे बहादुरी से गड्ढे के पास पहुंचे और जेसीबी मशीनों की मदद से किनारों को समतल करने के लिए फावड़ों का इस्तेमाल किया, जिससे बच्चे के भागने का रास्ता बन गया।

End of Feed