Video: X गर्लफ्रेंड की याद में ऑटो ड्राइवर ने वाहन को दुल्‍हन की तरह सजाया, इमोशनल कर देगी ये कहानी

Viral Video: इंस्‍टाग्राम पर वीडियो को शेयर करते हुए युवती ने लिखा कि, 'एक बार की बात याद आ रही है जब मैंने एक ऑटो भैया की ऑटो की शानदार लाइटिंग की तारीफ की थी और उन्होंने मुझे बताया था कि उन्होंने यह अपनी पूर्व प्रेमिका की याद में किया था।

Viral Video: सोशल मीडिया पर अधूरे प्‍यार से जुड़ी कई कहान‍ियां पढ़कर आप भी इमोशनल हो जाते होंगे। खासकर जिन कहानियों में लड़का या लड़की को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़े। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक इंटरनेट यूजर ने एक ऑटोरिक्शा चालक के अधूरे प्रेम की कहानी शेयर की, जिसे सुनकर कई यूजर्स तो इमोशनल ही हो गए। दरअसल, इंस्टाग्राम यूजर अनुपमा ने दिल्ली में एक ऑटोरिक्शा चालक के साथ बातचीत का एक वीडियो पोस्ट किया। महिला ने ऑटो की सजावट देख ड्राइवर की खूब तारीफ की। तभी ड्राइवर बताता है कि उसने अपने खोए हुए प्यार की याद में यह करवाया है। सजावट के बारे में पूछने पर एक कड़वी-मीठी मुस्कान के साथ ड्राइवर ने ऑटो के पीछे के शुरुआती अक्षरों की ओर इशारा किया और कहा, 'ये AS लिखवाके ना मेरे दिल को खुशी मिलती है।'

सजी हुई ऑटो।

इंस्‍टाग्राम पर वीडियो को शेयर करते हुए युवती ने लिखा कि, 'एक बार की बात याद आ रही है जब मैंने एक ऑटो भैया की ऑटो की शानदार लाइटिंग की तारीफ की थी और उन्होंने मुझे बताया था कि उन्होंने यह अपनी पूर्व प्रेमिका की याद में किया था। काम के लिए दिल्ली आने के दो दिन बाद ही उसकी किसी और से शादी हो गई थी।' इस कहानी को सुनने के बाद वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है। तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो को तीन लाख बार देखा जा चुका है और 36,000 लाइक मिल चुके हैं।

End of Feed