ऑस्ट्रेलियाई शख्‍स ने अवैध पार्किंग रोकने के लिए लगाया गजब जुगाड़, वायरल हो रहा ये Video

Viral Video: इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में एक कार ड्राइववे की ओर आती दिखाई देती है। जब महिला अपनी कार पार्क करने के बाद बाहर निकलने की कोशिश करती है तो स्प्रिंकलर एक्टिव हो जाता है और उसे कार के अंदर छिपना पड़ता है।

Viral Video: एक ऑस्ट्रेलियाई शख्‍स का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उसे अनोखी तरकीब अपनाते हुए देखा गया है। दरअसल, शख्‍स ने ड्राइववे में पार्किंग करने वाले अजनबियों को डराने के गजब का जुगाड़ लगाया जो कि अब इंटरनेट पर वायरल हो गया है। अवैध पार्किंग को रोकने के लिए इस व्यक्ति ने मोशन-एक्टिवेटेड स्प्रिंकलर लगाया है। इस तरकीब के तहत जैसे ही व्यक्ति पार्क की गई गाड़ी से बाहर निकलने की कोशिश करता है, स्प्रिंकलर सक्रिय हो जाता है और उसे पानी में भिगो देता है। घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिस पर लोगों की मजेदार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

शख्‍स ने लगाए स्प्रिंकलर।

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में एक कार ड्राइववे की ओर आती दिखाई देती है। जब महिला अपनी कार पार्क करने के बाद बाहर निकलने की कोशिश करती है तो स्प्रिंकलर एक्टिव हो जाता है और उसे कार के अंदर छिपना पड़ता है। दूसरी घटना में एक पिक-अप वाहन चालक, जो पहले से ही वाहन पार्क करके बाहर गया था, वाहन में वापस आता हुआ दिखाई देता है। जैसे ही वह दरवाजे के पास जाने की कोशिश करता है स्प्रिंकलर फिर से सक्रिय हो जाते हैं और वह वाहन के अंदर जाने के लिए दौड़ता है। ऐसा प्रतीत होता है कि यह पोस्ट मूल रूप से रॉकहैम्पटन कैओस नामक इंस्टाग्राम अकाउंट द्वारा शेयर की गई है। रॉकहैम्पटन ऑस्ट्रेलिया के सेंट्रल क्वींसलैंड में एक शहर है, मगर तथ्‍यात्‍मक सत्‍यापन न होने के कारण टाइम्‍स नाउ नवभारत वायरल वीडियो या इससे जुड़े किसी दावे की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो पर टाइम स्टैम्प जनवरी का है।

End of Feed