Video: दादी का जलवा! 70 साल की बुजुर्ग ने दुपट्टे की तरह गले में लपेटा सांप, पास खड़े लोगों की कांप गई रूह

Viral Video: वीडियो में आपको नजर आएगा कि किसी जगह पर एक सांप निकला हुआ है। इसके बाद 70 साल की दादी उस सांप को पकड़ने पहुंच जाती हैं। यह देखकर आपको हैरानी होगी कि दादी सांप को एक झटके में बिना किसी डर के पकड़ लेती हैं।

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसी अनोखी घटना देखने को मिलती है, जिस पर लोगों को यकीन नहीं होता है। ये घटनाएं लोगों को हैरानी में डाल देती हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो ऐसा सामने आया है, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। यह वीडियो एक दादी से जुड़ा है। आप वीडियो में न सिर्फ एक बुजुर्ग दादी को देख पाएंगे, बल्कि उनके कारनामे देखकर आप सोच में पड़ जाएंगे कि दादी कितनी बड़ी हिम्मती हैं।

End of Feed