Video: भिखारियों को देखकर पाकिस्तानी लड़की मांगने लगी भीख, सिर्फ 5 साल में बन गई करोड़पति

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Nov 25, 2023, 04:49 PM IST

Viral Video: पाकिस्तानी लड़की ने अपने अमीर होने के पीछे का जो कारण बताया, उसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। पाकिस्तानी लड़की ने भिखारियों को देखकर भीख मांगना शुरू किया और देखते ही देखते अमीर बन गई।

Viral Video: बहुत सारे लोग अपने आस-पास के लोगों को देखकर बिजनेस आइडिया लाते हैं और अपना व्यापार स्टार्ट करते हैं। कई बार इसमें लोग सफल भी हो जाते हैं और अमीर बन जाते हैं। दूसरी तरफ एक पाकिस्तानी लड़की ने अमीर बनने का ऐसा आइडिया निकाला, जिसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। दरअसल, इस पाकिस्तानी लड़की ने भिखारियों को देखकर भीख मांगना शुरू किया और देखते ही देखते अमीर बन गई।

pakistani girl

भीख मांगकर अमीर बनी लड़की (ट्विटर)

भीख मांगकर अमीर बन गई लड़की

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पाकिस्तानी लड़की अपने अमीर होने के पीछे का कारण बता रही है। वीडियो में लड़की बता रही है कि वह पिछले 5 सालों से पाकिस्तान में रह रही है पांच सालों में भीख मांगकर बहुत ही ज्यादा पैसा कमा लिया। लड़की ने बताया कि अब वह पाकिस्तान छोड़कर मलेशिया में रहती है। उसने बताया कि अब उसके पास मलेशिया में दो फ्लैट्स हैं। इसके अलावा उसके पास कार और खुद का बिजनेस भी है। देखें वीडियो-

End of Feed